फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सिद्धचक्र महामंडल विधान में इंद्र-इंद्राणियों ने चढ़ाए 1024 अर्घ्य

सिद्धचक्र महामंडल विधान में इंद्र-इंद्राणियों ने चढ़ाए 1024 अर्घ्य

Thu, 01 Mar 2018 10:00 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
सिद्धचक्र महामंडल विधान में इंद्र-इंद्राणियों ने चढ़ाए 1024 अर्घ्य
फिरोजाबाद। अतिशय क्षेत्र चंद्रप्रभु मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का गुरुवार को समापन हो गया। अंतिम दिन श्रद्धालुओं में भक्ति के प्रति उत्साह रहा। काफी संख्या में श्रद्धालु विधान में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। संगीतमय ध्वनि पर मंत्रोच्चारण कर श्रीजी के समक्ष अर्घ्य समर्पित किए। मंदिर जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

इंद्र-इंद्राणियों ने 1024 अर्घ्य समर्पित किए। विधानाचार्य हरेश भैयाजी ने मंत्रोच्चारण किया। संगीतमय भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमे। महिला पुरुषों ने भक्ति का आनंद लिया। कार्यक्रम में अरुण जैन पीलीकोठी, राजेश जैन, राजीव जैन रागी, शिव कुमार जैन, ललितेश जैन, विनय जैन राजा आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं, इंद्रा कालोनी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में भी भक्तिभावना से पूजा अर्चना की गई। यहां भी विधान का समापन किया गया। गाजेबाजे के साथ श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण कर श्रीजी को अर्घ्य समर्पित किए गए। शाम को सामूहिक आरती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed