{"_id":"5a8ecd754f1c1b05738b8db4","slug":"41519308149-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वृंदावन मेल’ में दिखाई देगी ब्रज की जीवन शैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वृंदावन मेल’ में दिखाई देगी ब्रज की जीवन शैली
Updated Thu, 22 Feb 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
कृष्णा
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। महिला सशक्तिकरण की मुहिम पर ब्रज में फिल्माई जा रही फिल्म ‘वृंदावन मेल’ जल्दी पर्दे पर साकार होती हुई दिखेगी। मुंबई और ब्रज के कलाकार मिलकर महिला सशक्तिकरण की मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास अपने अभिनय के माध्यम से करेंगे। गुरुवार को फिल्म के निर्देशक दिनेश खन्ना ने बताया कि फिल्म ब्रज की पृष्ठभूमि पर बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म का पूरा फिल्माकंन ब्रज के विभिन्न क्षेत्रों में ही किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग 7 मई से वृंदावन में शुरू होगी। उन्होंने बताया कि फिल्म में ब्रज के कलाकारों को बढ़ावा देने के उददेश्य से इस फिल्म अभिनय करने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए 5 से 10 मार्च तक रमणरेती स्थित भक्तिधाम में ऑडीशन कार्यक्रम रखा गया है।
यहां इच्छुक कलाकार अपना आवेदन कर सकते हैं। राधा रमण मंदिर के सेवायत पद्मनाभ गोस्वामी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा काफी सहयोग भी किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माण के लिए योगी सरकार को प्रस्ताव भी भेजा गया है। डा.उमेशचंद्र शर्मा ने बताया ब्रज के कलाकारों को आगे बढ़ाने में अहम साबित होगी। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं सोनम गिरी ने बताया कि इरफान खान और संजीव मिश्रा जैसे कलाकार फिल्म में दिख सकते हैं।
उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग 7 मई से वृंदावन में शुरू होगी। उन्होंने बताया कि फिल्म में ब्रज के कलाकारों को बढ़ावा देने के उददेश्य से इस फिल्म अभिनय करने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए 5 से 10 मार्च तक रमणरेती स्थित भक्तिधाम में ऑडीशन कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन