{"_id":"5a8715684f1c1bd34b8b90da","slug":"41518802280-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल करना तो दूर बच्चे लिख भी नहीं पाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल करना तो दूर बच्चे लिख भी नहीं पाए सवाल
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपरी। कुरावली एसडीएम ने शुक्रवार को क्षेत्र में शीतकालीन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गांव गंगाजमुनी स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीएम ने बच्चों से सवाल हल करने को कहा तो वे हल करना तो दूर सवाल लिख भी नहीं सके। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई है।
एसडीएम शिवप्रसाद को निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजीकृत 50 बच्चों में मात्र 26 बच्चे ही उपस्थित मिले। निरीक्षण पंजिका में दर्ज नौ फरवरी के निरीक्षण में एबीआरसी जितेंद्र कुमार द्वारा अपनी निरीक्षण आख्या में कक्षा पांच की बालिका बबली से 112 में 12 का गुणा करने का सवाल पूछा गया था, जो उसने सही कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने उसी बालिका से उसी सवाल को हल करने को कहा तो बालिका सवाल हल करना तो दूर सवाल लिख भी नहीं सकी।
इसी तरह कक्षा एक की प्रिया, कक्षा दो के चिंटू कक्षा तीन की अंजलि, कक्षा चार की कीर्ति से सवाल हल कराने की दर्ज निरीक्षण आख्या पर इन्हीं बच्चों से वही सवाल किए गए जिनका बच्चे जवाब नहीं दे सके। कक्षा चार और पांच के बच्चों की स्थिति सबसे अधिक दयनीय पाने पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुषमा देवी को शिक्षण कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिये तथा बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया नौ फरवरी को निरीक्षण आख्या लिखने वाले एबीआरसी जितेंद्र कुमार तथा पूर्व में आख्या लिखने वाले एबीआरसी मानप्रताप सिंह के विरूद्ध शासन को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।