{"_id":"5a6a1dde4f1c1bb3208b564c","slug":"41516903902-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा के साथ वसंतोत्सव का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा के साथ वसंतोत्सव का समापन
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
वसंतउत्सव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। नगर की रेलवे कॉलोनी में चल रहे तीन दिवसीय वसंतोत्सव मेले का गुरुवार को मां सरस्वती की महाआरती और मूर्ति विसर्जन के साथ ही समापन हो गया। आरती के बाद विद्यादायनी मां सरस्वती की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जमकर फाग भी खेला।
मेले के समापन से पूर्व मनोरंजन केंद्र व यज्ञशाला के पीछे सजाए मां सरस्वती के पंडालों में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद महिलाओं ने मां शारदे पर सिंदूर चढ़ाकर उन्हें इस सत्र की अंतिम विदाई दी। देवी प्रतिमाओं को झांकियों में सजाया गया।
इसके बाद झांकियों को नगर भ्रमण करवाते हुए विसर्जन के लिए ले जाया गया। देवी की भेंटों पर जमकर नृत्य किया और आपस में गुलाल के साथ फाग खेला। यह झांकियां न्यू कालोनी से दीपा चौराहा, बल्देवरोड, एमपीरोड, कोतवाली, जीजीआईसी, तेेलमिलरोड, भारतमाता चौक, सब्जी मंडी व सुभाष चौराहे होते हुए बटेश्वर के लिए रवाना हुई।