{"_id":"5a6623a84f1c1b805a8b5807","slug":"41516643240-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा के पास हादसे में बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा के पास हादसे में बालिका की मौत
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। टूंडला टोल प्लाजा के समीप अज्ञात वाहन ने ईको गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में बालिका की मौत हो गई। आठ लोग घायल हो गए। चीखपुकार मचने पर टोल कर्मियों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।
दिल्ली के थाना कराबलनगर के शिवविहार निवासी सुरेशचंद्र के पुत्र गौरव का आठ फरवरी को विवाह होना है। सुरेशचंद्र की पत्नी गुड्डी देवी (45) अपने भाई श्याम सिंह के घर थाना सिरसागंज क्षेत्र के अरांव शादीपुर में भात मांगने आई थीं। यहां से रविवार की देर शाम सभी ईको गाड़ी से दिल्ली के लिए लौट रहे थे। उनकी गाड़ी जैसे ही टूंडला टोल प्लाजा के समीप पहुंची तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे के बाद ईको पलट गई। उसमें सवार 13 वर्षीय बालिका लक्ष्मी देवी पुत्री राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। चीखपुकार मचने पर पहुंचे टोल कर्मियों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। गुड्डी देवी, राजवती, सर्वेश देवी, अभिषेक, परी (तीन वर्ष), प्रतिज्ञा (सात वर्ष), अनीता (28) व सुरेशचंद्र घायल हो गए। घायलों टोलटैक्स पर मौजूद एंबुलेंस के माध्यम से उपचार को जिला अस्पताल ले जाया गया। अज्ञात वाहन के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पीएम कराने के साथ परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया है।