फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एक उत्पाद, एक जिला योजना में 15 को लक्ष निर्धारित

एक उत्पाद, एक जिला योजना में 15 को लक्ष निर्धारित

Tue, 09 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
एक उत्पाद, एक जिला योजना में 15 को लक्ष निर्धारित
फिरोजाबाद। योगी सरकार द्वारा एक जनपद एक उत्पाद योजना के लिए धरातल पर प्रयास शुरू कर दिए हैं। योजना में हर जनपद से जनपद का 15-15 अभ्यर्थियों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बनने वाले उत्पादों की पहचान बनी हुई है। उत्पादों की पहचान एवं डिमांड बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद योजना शुरू की है। फिरोजाबाद कांच नगरी के नाम से देश-विदेश में विख्यात है।
विज्ञापन


सीएम योगी सरकार की पहल रंग लाई तो कांच चूड़ी उद्योग के विकास को नया प्लेटफार्म मिलेगा। शासन उद्योग विभाग से रिकार्ड तलब किया था कि फिरोजाबाद में कितनी कांच इकाइयां संचालित हैं। कितने करोड़ का पूंजी निवेश है। हर साल कितने करोड़ का टर्न ओवर है। कच्चे माल की आपूर्ति कहां से होती है। कांच में कितने श्रमिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांच आइटमाें की बिक्री के लिए मार्केटिंग की क्या व्यवस्था है। कांच उद्योग को किस तरह की नई टेक्नोलॉजी की जरूरत है। कांच उद्योग में प्रमुख समस्याओं के निदान से कांच उद्योग को और ऊंचाईयों तक ले जाया जा सकता है। शासन के निर्देश पर उद्योग विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

सूक्ष्य लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा एक जनपद एक उत्पाद के तहत हर जनपद का 15-15 अभ्यर्थियों का लक्ष्य निर्धारित है। इस संबंध में संयुक्त आयुक्त उद्योग सुधांश मोहन ने आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी के उपायुक्त उद्योग को पत्र भेजकर तत्काल 15-15 अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


संयुक्त आयुक्त उद्योग ने कहा है कि योजना के तहत 15-15 ऐसे अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध कराई जाए। जिसमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से संबंधित लाभार्थी हों। सूची में अभ्यर्थी का नाम, पता, मोबाइल नंबर, बैंक एवं बैंक शाखा का नाम, उत्पाद का नाम और ऋण स्वीकृत धनराशि का उल्लेख हो।
क्या कहते हैं अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed