फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तमंचों सहित एक दबोचा

तमंचों सहित एक दबोचा

Wed, 03 Jan 2018 11:35 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
तमंचों सहित एक दबोचा
air gun - फोटो : google
कासगंज/ सोरों।
विज्ञापन

सोरों पुलिस ने बुधवार को जिले से तस्करी कर राजस्थान ले जाकर तमंचे बेचने के धंधे का भंडाफोड़ किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से आधा दर्जन तमंचे व चोरी की बाइक बरामद हुई। कोतवाली पुलिस मंगलवार रात सहावर रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच पुलिस को अपाचे बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। बाइक पर कोई नंबर नहीं पड़ा हुआ था। बिना नंबर की बाइक देखकर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो युवक ने बाइक को तेजी से भगा दिया। पुलिस ने काफी दूर तक पीछा करने के बाद युवक को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर के आधा दर्जन तमंचे बरामद हुए। युवक के पास से आठ कारतूस भी मिले। पूछताछ मेें उसने अपना नाम रामवीर निवासी बांदीकुई दौसा राजस्थान बताया। उसने बताया कि वह सिंकदुरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के ग्राम बोदर नगला से रामेश्वर व तालेवर से तमंचों की खरीद करने के बाद राजस्थान में ऊंचे दाम पर वहां के अपराधी तत्वों को बेचता है। वह इस काम को काफी समय से कर रहा है। उसने बाइक को भी चोरी की बताया। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना सिंकदरपुर वैश्य पुलिस से भी संपर्क करके जानकारी को साझा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed