फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आगरा कैनाल का गेट तोड़कर चोरी किया पानी

आगरा कैनाल का गेट तोड़कर चोरी किया पानी

Sat, 30 Dec 2017 08:17 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
आगरा कैनाल का गेट तोड़कर चोरी किया पानी
मथुरा। हरियाणा के किसानों ने आगरा कैनाल का गेट तोड़कर पानी की चोरी कर ली है। इस संबंध में पलवल में किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य की सीमा पर सेसाई रेग्यूलेटर पर बने हैड पर पानी की मांग को लेकर किसानों ने हैड के गेट तोड़ डाले। गेट तोड़ने से आगरा कैनाल में लगातार पानी चल रहा है, जबकि इससे बुखरारी रजबहा, शेरगढ़ रजबहा, सहार रजबहा, नंदगांव रजबहा, कोसीकलां रजबहा व अन्य रजबहों सहित माइनरों में पानी तली में चल रहा है।


इससे रजबहों की टेल फीड नहीं हो पा रही। ठंड के मौसम में आलू, गेहूं, जौ, लाहा की फसल बचाने के लिए सिंचाई करने के लिए मारामारी कर रहे हैं। हरियाणा के किसानों के आगे मथुरा के सिंचाई अफसर बौने साबित हो रहे हैं। मामले में पलवल में अज्ञात किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन


‘हरियाला के पलवल के निकट सेसाई रेग्यूलेटर पर हरियाणा के किसान गेट तोड़कर पानी ले गए हैं। पलवल थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है
सीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग आगरा कैनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed