{"_id":"5a3fbe004f1c1bc20a8b48d2","slug":"41514126848-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा जंक्शन पर मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा जंक्शन पर मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी
Updated Sun, 24 Dec 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी।
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मथुरा जंक्शन पर रविवार को मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। इसकी जानकारी तुरंत ही मालगाड़ी के चालक को हो गई और मालगाड़ी को जोड़कर आगे ले जाया गया। इसके चलते करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा देर तक मालगाड़ी जंक्शन पर खड़ी रही। गाड़ी सीमेंट लेकर आगरा से दिल्ली जा रही थी।
दोपहर करीब डेढ़ बजे आगरा की ओर से एक मालगाड़ी मथुरा जंक्शन की मुख्य लाइन पर आई। कुछ देर बाद जब वह चलने लगी तो एकाएक करीब आधे डिब्बे गाड़ी से निकल गए और पटरी पर ही खड़े रह गए। इसकी जानकारी तुरंत ही मालगाड़ी के चालक को हो गई। चालक ने तुरंत गाड़ी रोक दी और इसकी जानकारी अधिकारियों को दी।
मौके पर इंजीनियर भी पहुंच गए। इसके बाद रेलवे के इंजीनियरों ने कुछ ही देर में मालगाड़ी के डिब्बों को जोड़ दिया। इसके बाद भी ट्रैक व्यस्त होेने के कारण मालगाड़ी करीब साढ़े तीन बजे जंक्शन से जा सकी। पीआरओ संचित त्यागी ने बताया कि दो डिब्बों के बीच की पिन निकलने के कारण ऐसा हुआ। जिसे बाद में जोड़कर ले जाया गया।