{"_id":"5a394e224f1c1bce6d8b4f0d","slug":"41513704994-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दी ये नसीहत, बोले... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दी ये नसीहत, बोले...
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
police station
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। तीनों तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम अमित किशोर ने सदर तहसील में फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण न होने पर नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि जनता द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस आदि में प्रस्तुत शिकायतों का समयबद्ध तरीके से पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। सभी विभागीय अधिकारी संवेदनशील बनें, हर हाल में शिकायतों का निस्तारण किया जाए। सभी विभागीय अधिकारी अपने कार्यालय में 9 बजे से 11 बजे तक उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनें। कहा कि फरियादियों को बार-बार चक्कर न काटने पडे़ं। इसका पूरा ध्यान रखा जाए।
समाधान दिवस में 262 शिकायत दर्ज की गईं, जिनमें नौ का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सीडीओ उग्रसेन पांडेय, एएसपी संजय कुमार, एसडीएम ब्रजेश कुमार सिंह, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, डीआईओएस एसपी यादव, बीएसए एसके तिवारी, डीएसओ उमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
तहसील अलीगंज में एडीएम प्रशासन सतीश पाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर, तहसीलदार रनवीर सिंह आदि के समक्ष 57 शिकायत दर्ज की, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। जलेसर में एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चन्द्र शर्मा, एसडीएम, तहसीलदार आदि के समक्ष 36 श़िकायतें प्रस्तुत की गई जिसमें से एक का ही निस्तारण हो पाया।