फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नए साल से बढ़ जाएगी शहर के ट्रैफिक की रफ्तार

नए साल से बढ़ जाएगी शहर के ट्रैफिक की रफ्तार

Thu, 07 Dec 2017 08:45 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
नए साल से बढ़ जाएगी शहर के ट्रैफिक की रफ्तार
जाम - फोटो : डेमो
मथुरा। बस कुछ दिनों का इंतजार कीजिए। यूं मानिए कि 23 दिनों बाद शहर की सड़कों पर रेंगने वाले ट्रैफिक की रफ्तार बढ़ जाएगी। रफ्तार का एक बड़ा प्रोजेक्ट मुर्गा फाटक पर बन रहा फ्लाईओवर पब्लिक के लिए एक जनवरी 2018 को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


होलीगेट से कलक्ट्रेट जाना हो या फिर धौलीप्याऊ से होलीगेट आना हो। यमुना पार से नए बस स्टैंड और जंक्शन का सफर तो अभी तक बड़ी मुश्किलों वाला है। जाम में फंसकर ट्रेन तक छूट जाती है। बच्चे स्कूल जाने में लेट हो जाते हैं। कर्मचारी समय से आफिस नहीं पहुंच जाते। वृंदावन की तरफ से कचहरी जाने वाला ट्रैफिक भी जाम में फंसा रहता है। लेकिन दुश्वारियों भरा यह सफर जल्द ही सहूलियतों वाला हो जाएगा। वर्ष 2015 से मुर्गा फाटक पर बन रहा फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन


30 दिसंबर को इसका ट्रायल होगा और एक जनवरी को पब्लिक के लिए खोल दिया जाएगा। इसका काम तेजी के साथ कराया जा रहा है। सड़क का भी निर्माण कराया जा रहा है। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके अग्रवाल ने बताया कि हमारा लक्ष्य नए साल पर पुल को शुरू करा देना है। उसी हिसाब से काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाईओवर का निर्माण 2015 में शुरू हुआ
फ्लाईओवर के निर्माण पर लागत- 23 करोड़
फ्लाईओवर की लंबाई-700 मीटर
फ्लाईओवर की चौड़ाई-8 मीटर
पेड़ कटाई के चलते प्रोजेक्ट में हुई देरी
मथुरा। मुर्गा फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाने में 40 हरे पेड़ काटने पड़े। इन पेड़ों की कटाई के लिए अनुमति न मिलने की वजह से कई महीने काम बंद रखना पड़ा। जैसे ही पेड़ काटने की अनुमति मिली, काम ने गति पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed