फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मंदिर में आरती कर रहे महंत पर हमला, बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां

मंदिर में आरती कर रहे महंत पर हमला, बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां

Thu, 30 Nov 2017 11:29 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
मंदिर में आरती कर रहे महंत पर हमला, बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां
बदमाश - फोटो : डेमो
मथुरा (कोसीकलां)। कोकिलावन के गणेश मंदिर में गुरुवार की सुबह पांच बजे मंदिर में आरती कर रहे महंत पर बाइक सवारों ने गोलियां बरसा दीं। गोली उनके कंधे और जांघ पर लगी है। घटना के दौरान लहूलुहान महंत मंदिर में ही गिर गए।
विज्ञापन


महंत को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महंत के भाई ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। हमले के पीछे बताया जा रहा है कि महंत किसी झगड़े में गवाह हैं। उन पर दबाव बनाया जा रहा था कि वह गवाही न दें।
विज्ञापन


छाता के रहमान पाड़ा निवासी लाडिलीदास (35) कोसीकलां के कोकिलावन में शनिदेव मंदिर के परिक्रमा मार्ग में स्थित गणेश मंदिर में 20 साल से महंत हैं। गुरुवार की सुबह महंत मंदिर की आरती कर रहे थे तभी बाइक पर आए तीन युवकों ने गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग में एक गोली महंत की जांघ और दूसरी कंधे पर लगी है। वह लहूलुहान होकर वहीं, गिर पड़े । घटना के बाद गोलियां बरसाने वाले हमलावर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महंत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

महंत पांच साल पहले हुए दूसरे के झगड़े में गवाह बताए जा रहे हैं। महंत के बड़े भाई महेंद्र पुत्र खच्ची ने बठैंनकलां निवासी उदयचंद उर्फ उद्दी, पीतम और एक अन्य के खिलाफ थाना कोसीकलां में तहरीर दी है। एसएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही तीनों हमलावरों को गिरफ्तार सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

2013 में जानलेवा हमले का मान रहे गवाह

महंत लाडिलीदास की माने तो साल 2013 में बठैंनकलां के श्याम पंडित पर हमला हुआ था। वह घायल श्याम को अस्पताल ले गए थे। इस वजह से उनके विरोधी गुट के लोग उन्हें गवाह मानकर चल रहे हैं। जबकि वह कहीं भी गवाह नहीं हैं। हमलावरों ने पहले भी कई बार उन्हें धमकी दी है।

एक हफ्ते में दो महंतों पर हुए हमले

एक हफ्ते में दो महंतों पर हुए हमलों से दहशत फैल गई है। कहीं जमीनी विवाद निकल कर आ रहा है तो कहीं पुरानी रंजिश। 27 नवंबर को एक महंत की हत्या कर दी गई थी जबकि शुक्रवार को गोली मारकर घायल कर दिया गया। एक हफ्ते में दो मंदिर के महंतों पर हुए हमले ने कानून व्यवस्था की कलई खोलकर रख दी है।

27 नवंबर को मांट के बुर्जा आश्रम में रामदास महाराज (60) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने यहां जमकर लूटपाट भी की। इस हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस अभी तक विफल रही है। तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस हत्याकांड के खुलासे के आसपास तक नहीं पहुंच सकी।


वहीं लगातार हो रही वारदातों पर एसएसपी स्वप्निल ममगाई का कहना है कि महंतों पर हुए हमले को लेकर पुलिस सजग है। जल्द ही दोनों महंतों पर हुए हमलावरों को पकड़कर पुलिस सलाखों के पीछे पहुंचाएगी। कोसीकलां में महंत पर हुए हमले में मुकद्दमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed