फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सड़क हादसे में बालिका की मौत, पिता और भाई घायल

सड़क हादसे में बालिका की मौत, पिता और भाई घायल

Sat, 25 Nov 2017 11:00 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बालिका की मौत, पिता और भाई घायल
सड़क हादसा
एटा/अलीगंज/जलेसर। रिश्तेदारी में दावत के लिए जा रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे युवक की बेटी की मौत हो गई। जबकि वो और उसका बेटा घायल हो गया, जिसे अवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहीं अलीगंज के भाजपा नेता को कैंटर ने चपेट में ले लिया घायल को भर्ती कराया। जलेसर में साइकिल सवार जख्मी हो गया। तो एक युवक को स्कोर्पियो ने टक्कर मार दी जिसे आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


एटा के गांव खटौटा निवासी रवेन्द्र के पिता की थाना सकरौली क्षेत्र के चिरावली में ननिहाल है। जहां से देर शाम रवेन्द्र बाइक से अपनी बेटी मोनिका, बेटा शिव प्रताप उर्फ भोला के साथ दावत खाने जा रहा था। उसकी बाइक थाना सकरौली क्षेत्र के गांव जरानी के पास पहुंची ही थी। उसी समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे पिता, बेटी और बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन


उसी समय मोनिका (11) वर्ष की मौत हो गई। जबकि पिता रवेन्द्र और उसका बेटा शिवप्रताप को राहगीराें ने अवागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी ओर, अनुरुद्ध और उसका भाई विपिन निवासी हीरापुर कोतवाली देहात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगंज मेें लोकपाल सिंह शाक्य झकरई रोड पर टहल रहे थे। अचानक पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर नेे उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आस-पास के खेतों पर काम कर रहे लोगों ने एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।

हादसे के बाद एकत्रित लोगों ने कैंटर को पकड़ लिया, लेकिन चालक फरार हो गया। शाक्य भाजपा प्रत्याशी बृजेश गुप्ता के चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, प्रत्याशी बृजेश गुप्ता, नगर विकास समिति के अध्यक्ष सूर्यकांत अस्पताल पहुंचे।

जलेसर के महानमई निवासी धनश्याम राजपूत का पुत्र अतुल (20) को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससें वह घायल हो गया। राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है। ट्रक हाथरस की ओर से आ रहा था। गांव खंजापुर निवासी सतेंद्र भैकुरी पेठ से उगाही करके लौट रहा था। इसी दौरान भैकुरी के निकट एक स्कार्पियों ने बाइक सवार को रौंद दिया।


इसके बाद स्कार्पियो सवार चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही राहगीरों और ग्रामीणों ने घायल को पहले निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से आगरा रेफर कर दिया। घायल के पिता भूप सिंह ने तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed