फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   युवक के ट्यूट करने के बाद जागी यातायात पुलिस

युवक के ट्यूट करने के बाद जागी यातायात पुलिस

Thu, 23 Nov 2017 11:41 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
युवक के ट्यूट करने के बाद जागी यातायात पुलिस

विज्ञापन
मैनपुरी। शहर मेें गुरुवार को तीन घंटे तक तक जाम लगा रहा। इस दौरान राहगीर और स्कूली बच्चे फंसे रहे। इस दौरान जाम में फंसे एक राहगीर के यूपी पुलिस को जाम के बारे में ट्वीट किया। इस पर पुलिस की नींद टूटी। इसके बाद मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने जाम को खुलवाया। साथ ही आवागमन सुचारु कराया।


शहर में जाम के हालात किसी से भी छिपे नहीं हैं। प्रशासन जहां हठी व्यापारियों और राजनीतिक दबाव की बात कह कर कार्रवाई से हाथ पीछे खींच लेता है। दूसरी ओर कई व्यापारी दुकानों को फुटपाथ के साथ ही अब सड़क तक आगे ले आए हैं। कई बार चलाए गए अभियानों का भी कोई असर नहीं दिख रहा है। शहर में क्रिश्चियन तिराहा से लेकर नई मंडी तक जाम के हालात रोजाना राहगीरों के लिए परेशानी बनते हैं।
विज्ञापन



गुरुवार को क्रिश्चियन तिराहा पर करीब 12 बजे जाम लग गया। कुछ देर तक तो रेंगते हुए कुछ दोपहिया वाहन मार्ग से गुजर गए। देखते देखते जाम के हालात बिगड़ गए। बडे़ वाहनों के काफिले के बीच में फंसे होने के चलते लगे जाम से राहगीर कई घंटों तक परेशान रहे। वहीं, स्कूली वाहनों में बैठे बच्चे हलकान नजर आए। वहीं, ट्रैफिक पुलिस की अव्यवस्था भी देखने को मिली। इस बीच जाम में फंसे कटरा समान निवासी युवक शिवम राजावत ने यूपी पुलिस को ट्वीट कर जाम के बारे में जानकारी दी। ट्वीट करने के बाद लखनऊ से मिले निर्देशों के बाद पुलिस की नींद टूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए पहुंचे। काफी देर मशक्कत के बाद जाम खुल सका। जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जाम में फंसे कुछ लोग पतली गलियों में होते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। जाम के बीचाें बीच फंसे लोग जाम खुलने का इंतजार करते रहे। इस दौरान कई स्कूली वाहन भी इस जाम में फंसे देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed