फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नई दिल्ली से छपकर आए मेयर और पार्षद के बैलेट पेपर

नई दिल्ली से छपकर आए मेयर और पार्षद के बैलेट पेपर

Wed, 22 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली से छपकर आए मेयर और पार्षद के बैलेट पेपर
फिरोजाबाद। जनपद में 29 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए नई दिल्ली से बैलेट पेपर छपकर आने का क्रम शुरू हो गया है। मंगलवार रात में उद्योग विभाग की टीम मेयर और पार्षद के बैलेट पेपर लेकर फिरोजाबाद पहुंच गई।
विज्ञापन


जिला प्रशासन नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में युद्ध स्तर पर जुटा है। नगर निगम बनने के बाद पहली बार यहां ईवीएम से मतदान होगा। 70 वार्डों में 191 मतदान केंद्रों पर 439 बूथ बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने 29 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए करीब एक हजार ईवीएम मशीन तैयार करा ली हैं। इसके साथ बैलेट पेपर छपवाने की कवायद तेजी से चली रही है।
विज्ञापन


उपायुक्त उद्योग शरद टंडन के नेतृत्व में अधिकारी, कर्मचारियों की टीम नई दिल्ली में पिछले कई दिनों से डेरा जमाए है। नई दिल्ली आनंद पर्वत स्थित केपिटल बिजनेस सिस्टम प्रा.लि. प्रिंटिंग प्रेस में जनपद के नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों के लिए 4.18 लाख बैलेट पेपर छपवाए जा रहे हैं। प्रूफ रीडिंग का कार्य पूरा होने के बाद प्रथम चरण में मंगलवार को मेयर और पार्षद के बैलेट पेपर छपकर मिल गए। इसमें 7024 मेयर और 7024 बैलेट पेपर पार्षद के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार कुल 14048 बैलेट पेपर नगर निगम चुनाव के लिए जिला प्रशासन को उपलब्ध हो चुके हैं। उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक आरके पाठक ने बताया कि द्वितीय चरण में नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासदों के बैलेट पेपर के प्रिंटिंग का कार्य चल रहा है। दो दिन बाद बैलेट पेपर छपकर मिलेंगे। गुरुवार को सुबह सात बजे टीम ेबैलेट पेपर लेने के लिए नई दिल्ली रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed