फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   एसडीओ को दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी

एसडीओ को दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी

Sun, 05 Nov 2017 11:55 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
एसडीओ को दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी
धमकी भरा कॉल
एटा। बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले एसडीओ अलीगंज को एक महिला ने फोन पर दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दी है। दहशत में आए एसडीओ ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई है। बताया गया है कि महिला दो लोगों को दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसा चुकी है।
विज्ञापन


अलीगंज क्षेत्र के एसडीओ वरुण कुमार ने शनिवार को टीम के साथ मिलकर नगला जरारी में छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान गोरेलाल को बिजली चोरी करते पकड़ा गया था। उसके खिलाफ थाना जैथरा में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


एसडीओ ने बताया कि कार्रवाई के एक घंटे बाद उनके मोबाइल पर एक महिला ने फोन कर बिजली चोरी पकड़ने को लेकर अभद्रता करते हुए उन्हें धमकी दी कि वह उनके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराएगी। एसडीओ ने मामले की शिकायत थाना जैथरा में दर्ज कराई है। जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई, उसे लिखकर एसडीओ ने एसएसपी, एएसपी, सीओ आदि से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो एसडीओ को धमकाने वाली महिला पहले दो लोगों पर दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed