{"_id":"59f60c074f1c1b76678b80ec","slug":"41509297159-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंडी में सर्द हवाओं की मार झेलेंगे बस यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंडी में सर्द हवाओं की मार झेलेंगे बस यात्री
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। परिवहन निगम ने सर्दियों को लेकर अब तक कोई तैयारी नहीं की है। बसों की मरम्मत भी नहीं कराई गई है। जिससे कई बसों की खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं। वहीं कोहरे के दौरान काम करने वाली फॉग लाइटों को भी सही नहीं कराया गया है।
सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। पर, परिवहन निगम ने इसके लिए अभी तक कोई इंतजाम नहीं किए हैं। बसों की टूटीं खिड़कियां तक ठीक नहीं कराई जा सकी हैं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आगरा से मैनपुरी आए यात्री रोहित ने बताया कि जिस सीट पर वे बैठे थे, वहां की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था।
इससे उन्हें काफी तेज हवा लग रही थी। कहा कि अभी तो मौसम में ज्यादा ठंडक नहीं है। इसलिए कोई ज्यादा परेशानी नहीं हुई। लेकिन आगे सर्दी बढ़ने के साथ ही यह यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन जाएगा।
विज्ञापन
रामऔतार का कहना है कि कई बसों में शीशे तो पूरे हैं। पर, उनकी हालत काफी जर्जर है। शीशों के ढीले होने के कारण उनमें से हवा आती रहती है। इससे सर्दियों के मौसम में यह लोगों के लिए काफी दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी।
एआरएम एमएच रिजवी का कहना है कि बसों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। ऐसी बहुत ही कम बसें हैं जिनके शीशे टूटे हुए हैं। जिन बसों के शीशे टूटे हैं। उन्हें जल्द सही करा दिया जाएगा।