फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पटाखे चलाने पर बालक को मारी गोली

पटाखे चलाने पर बालक को मारी गोली

Fri, 20 Oct 2017 10:38 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
पटाखे चलाने पर बालक को मारी गोली
demo pic
पटियाली (कासगंज)। पटाखे चलाने पर मना करने और बालक के न मानने पर बालक को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्राम नरदोली निवासी होते लाल का 12 वर्षीय पुत्र सर्वेश अपने घर के बाहर गुरुवार देर शाम पटाखे जला रहा था। तभी पड़ोस के विनोद पुत्र सोरन सिंह ने उसे पटाखे जलाने से मना किया लेकिन सर्वेश नहीं माना। इस पर विनोद ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीखपुकार सुनकर सर्वेश के परिवारीजन आ गए और आनन-फानन में परिवारीजन लेकर उसे अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बालक को आगरा रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। मामले में सर्वेश के चाचा प्रदीप कुमार ने आरोपी विनोद, महेंद्र, राहुल, नगेंद्र के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बतया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed