फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शुरू हो गया सियासी घमासान

शुरू हो गया सियासी घमासान

Fri, 13 Oct 2017 08:39 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
शुरू हो गया सियासी घमासान
demo pic - फोटो : demo
मथुरा। निकाय चुनाव के लिए जिले में सियासी घमासान शुरू हो गया है। नगर निगम मेयर का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने के बाद दावेदार दिल्ली और लखनऊ दौड़ गए हैं। पार्षद से लेकर पालिका और नगर पंचायत में चेयरमैन तक की टिकट के लिए भी दावेदारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के लिए पहली बार होने जा रहे मेयर के चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस से अनुसूचित जाति के नेताओं ने दावेदारी के लिए अपनी पैरोकारी शुरू कर दी है। भाजपा से टिकट की उत्सुकता कुछ ज्यादा है। इसमें गोकुल विधायक पूरन प्रकाश के पुत्र पंकज प्रकाश, पूर्व विधायक अजय पोइया, पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया, वेद प्रकाश महावर, जिला पंचायत सदस्य नितिन दिवाकर, डॉ. मुकेश आर्य बंधु, चंद्रभान दिनकर सहित कई नाम सामने आ रहे हैं। इनके अलावा कांग्रेस से विनेश सनवाल, बाबू लाल सागर की चर्चाएं गर्मा रही हैं। इनके अलावा कुछ ऐसे नाम भी सुर्खियों में आ रहे हैं, जो भाजपा से टिकट न मिलने पर कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। साथ ही बसपा के कुछ नेताओं ने कांग्रेस की टिकट के लिए पैरोकारी शुरू कर दी है। सपा और रालोद में भी हलचल शुरू हो गई है। इसके साथ ही नगर निगम में पार्षद के चुनाव मैदान में उतरने वालों ने भी टाल ठोकना शुरू कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस के कई नेता अब खुलकर दावेदारी जताने लगे हैं। यहां तक कि उन्होंने टिकट से पहले ही चुनावी तैयारी भी शुरू कर दी है। कुछ यही हाल नगर पालिका और नगर पंचायतों में चेयरमैन के लिए भी है। यहां भी टिकट के लिए पार्टियों में जुगाड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed