{"_id":"59dfad224f1c1b0d698b56f0","slug":"41507831074-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में कांग्रेस नेता की पौत्री के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में कांग्रेस नेता की पौत्री के अपहरण की कोशिश
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
kidnap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के शिवनगर निवासी कांग्रेस नेता की तीन वर्षीय पौत्री के अपहरण का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाने पर दौड़ी दादी ने अन्य लोगों की मदद से आरोपी किशोर को दबोच लिया। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
घटनाक्रम गुरुवार की शाम का है। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीशचंद्र अग्रवाल नेताजी की तीन वर्षीय पौत्री मौली अग्रवाल पुत्री दीपक अग्रवाल घर के बाहर खेल रही थी। तभी मोहल्ले के ही किशोर ने बालिका को उठाया और दौड़ने लगा।
बालिका ने शोर मचाया तो घर के अंदर से उसकी दादी के साथ ही चाचा आदि ने किशोर को पकड़ लिया। किशोर के साथ मारपीट करने के साथ ही पुलिस के हवाले कर दिया। सरेशाम हुई घटना से हर कोई दंग रह गया। इस मामले में पिता दीपक अग्रवाल ने बालिका के अपहरण करके ले जाने की तहरीर थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष उत्तर ने कहा कि मोहल्ला शिवनगर में एक बालिका के ही अपहरण का प्रयास की तहरीर मिली है। आरोपी किशोर मोहल्ले का निवासी हैं। उसके खिलाफ अभियोग दर्ज करके उसे जेल भेजा जाएगा।