{"_id":"59aeea754f1c1ba5078b46bf","slug":"41504635509-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगध एक्सप्रेस में निकला धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगध एक्सप्रेस में निकला धुआं
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद (टूंडला)। कानपुर रेलखंड पर एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कोच के नीचे से अचानक धुंआ निकलने लगा। धुंआ निकलते देख यात्रियों ने शोर मचाना शुरु कर दिया।
शोर सुन कोच कंडक्टर ने ट्रेन को अगले स्टेशन पर रुकवाकर पूरे मामले से नियंत्रण कक्ष को अवगत कराया। खराबी को ठीक कराए जाने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।
अप लाइन की 12401 मगध एक्सप्रेस शाम साढ़े चार बजे करीब बलरई रेलवे स्टेशन से निकली तभी उसके ए-1 कोच के नीचे अचानक धुआं निकलने लगा। पहले तो यात्रियों ने धुएं की तरफ ध्यान नहीं दिया लेकिन जब धुआं कोच के अंदर जाने लगा तो यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
यात्रियों का शोर सुनकर मुख्य कोच कंडक्टर राम प्रकाश रामू ने ट्रेन के सरायभूपत रेलवे स्टेशन पहुंचने पर चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोकते हुए मुख्य नियंत्रण कक्ष को पूरे मामले से अवगत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही नियंत्रण कक्ष ने तकनीकी टीम को मौके पर जाने के निर्देश दिए।
मौके पर पहुंची टीम ने देखा तो अल्टीनेटर का बेल्ट टूटकर चक्कों से रगड़ खा रहा था जिसकी वजह से धुआं निकल रहा था। यदि कुछ देर और ऐसा होता रहता तो आग भी लग सकती थी। टीम के अल्टीनेटर को ठीक करने के बाद ट्रेन को 30 मिनट बाद आगे बढ़ाया गया।