फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विवि: लाइन है कि टूटती नहीं है

विवि: लाइन है कि टूटती नहीं है

Fri, 04 Aug 2017 08:26 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
विवि: लाइन है कि टूटती नहीं है
आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की भीड़ कम नहीं हो रही है। छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कई बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इनकी शिकायतों और समस्याओं का समाधान जल्दी नहीं हो पा रहा है। कुलसचिव कार्यालय के सामने रोजाना लंबी लाइनें देखी जा सकती हैं। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियाें को घर बैठे डिग्री और मार्कशीट उपलब्ध कराने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ‘डायरेक्ट टू वीसी’ लिंक दिया गया है। छात्र-छात्राएं इस पर शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। तय समिति में उनकी समस्या के समाधान या फिर उचित जवाब दिए जाने की व्यवस्था है। डिग्री, प्रोविजनल डिग्री और माइग्रेशन के लिए आनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है। कई महीने से यह व्यवस्था लागू है।
विज्ञापन


इसके बाद भी आनलाइन आवेदन करने वालों की संख्या कम है। मैनुअल दी गई दो लाख से ज्यादा शिकायतें लंबित हैं। कुलपति कार्यालय में रोजाना बड़ी संख्या में विद्यार्थी शिकायत दर्ज करा रहे हैं कि कई बार दौड़ लगाने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित का कहना है कि दस दिन के अंदर विश्वविद्यालय परिसर में मेले का आयोजन किया गया। इसमें जो मामले कोर्ट में है उनको छोड़कर सभी पुरानी शिकायतों और समस्याआें का समाधान किया जाएगा। जो लोग आनलाइन आवेदन और शिकायत दर्ज करा रहे हैं, उनको निर्धारित अवधि के अंदर जवाब दिया जा रहा है और उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है। इसकी जानकारी कम छात्र-छात्राआें को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed