फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सहावर के 26 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के पड़ाव पर

सहावर के 26 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के पड़ाव पर

Tue, 11 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
सहावर के 26 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के पड़ाव पर
AMARNATH YATRA 2017 - फोटो : Amar Ujala
कासगंज/सहावर।
विज्ञापन

सहावर के 26 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा पर गया था। जत्था यात्रा की चढ़ाई पर था, तभी अनंतनाग में श्रद्धालुओं पर आतंकी हमला हो गया। आतंकी हमले की जानकारी जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं को लगी तो वे भी सहम गए। इधर, सहावर में परिवारीजनों को भी अपनों की चिंता सताने लगी। देर रात फोन पर कुशलता की जानकारी होने पर परिवारीजनों को राहत मिली।

गौरतलब है कि कई दिन पूर्व सहावर के 26 लोगों का जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ था। जत्थे में पंकज मिश्रा, बॉबी वार्ष्णेय, बंटी साहू, कैलाश राठौर, आकाश गुप्ता, अवधेश शाक्य, बॉबी राजपूत, रिंकू राठौर, विजेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, संग्राम यादव, अशोक, नरेंद्र साहू, संजय बघेल, राजू साहू, महेश पाल, धन सिंह, सुनील, पुष्पेंद्र, जितेंद्र, बंटी राजपूत, अमित, मोहन वार्ष्णेय, तरुण कुमार, जसवीर यादव, सोनू ठाकुर आदि हैं। धन सिंह के पिता वीरपाल ने बताया कि आतंकी हमले की जानकारी पर हम सहम गए थे। रात में धन सिंह और अन्य श्रद्धालुओं से बात होने पर राहत मिली। उन्होंने कहा कि फोन पर धन सिंह ने बताया कि वह अमरनाथ यात्रा के भंडारे पर रुके हैं। वीरपाल ने कहा कि यात्रा में अब सब ठीक है। भोले की कृपा से अब सब ठीक चल रहा है। वहीं कमल सिंह राठौर, और जिम्मी वार्ष्णेय ने भी यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से बातचीत के बाद राहत की सांस ली। कस्बे के लोग भी चिंतित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed