{"_id":"5957e8294f1c1ba2468b4786","slug":"41498933289-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर असमंजस में सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर असमंजस में सरकार
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। ताजनगरी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर प्रदेश सरकार का भी अब तक स्पष्ट रुख सामने नहीं आया है। शनिवार को जीएसटी दिवस पर आगरा आए उपमुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डा. दिनेश शर्मा भी इस मुद्दे पर खुलकर नहीं बोल पाए। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सवाल पर उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि सुंदर व्यवस्था होगी। मगर, प्रेसवार्ता के दौरान उन्हें जब ज्यादा कुरेदा गया तब बोले आगरा में एक अच्छे और सुंदर एयरपोर्ट की व्यवस्था हो, इसके लिए योजना तैयार हो रही है।
बता दें कि शहर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर लंबे समय से मांग चली आ रही है। मगर, सपा सरकार में खेरिया हवाई अड्डे के आसपास सिविल टर्मिनल को मंजूरी दी गई। इसके लिए यहां जमीन अधिग्रहण का कार्य भी शुरू हो गया था। मगर, बजट खत्म होने पर यह कार्य भी रुक गया था। पिछले दिनों अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने शेष जमीन अधिग्रहण के लिए लगभग 65 करोड़ रुपये की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्वीकृति भी करा ली।
जवाब में कठेरिया का भी कहना था कि सिविल टर्मिनल को ही विस्तार रूप देकर भविष्य में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दिया जाएगा। यानी अलग से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की मांग फिर से ठंडे बस्ते में पड़ गई। शनिवार को उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा भी इससे संबंधित सवाल पर ज्यादा कुछ नहीं बोले। वह भी सधा हुआ जवाब देकर किनारा कर गए।