{"_id":"59568d5b4f1c1b14348b465e","slug":"41498844507-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान, पद के लिए आज मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान, पद के लिए आज मतदान
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद की तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए आज मतदान होगा। इसकी तैयारियां शुक्रवार को दिनभर कलक्ट्रेट परिसर में चलती रहीं। देर शाम पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों के लिए रवाना हो गईं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार अवस्थी की सूचनानुसार जनपद में ग्राम प्रधान और सदस्य पद के लिए उपनिर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। इसके अंतिम दौर में शनिवार को मतदान होना है। इसके लिए शुक्रवार को देर शाम पोलिंग पार्टी कलक्ट्रेट से ग्राम पंचायतों के लिए रवाना हो गई। इसके लिए दिन में तैयारियाें का दौर चला। चुनाव ड्यूटी में तैनात किए गए कर्मचारियों ने संबंधित सामग्री प्राप्त की।
उपनिर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जनपद में तीन ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए मतदान होगा। इसमें विकास खंड छाता की ग्राम पंचायत भदावल, गोवर्धन ब्लॉक की ग्राम पंचायत सींह और मांट विकास खंड की ग्राम पंचायत डहरूआ शामिल है। यहां मतदान के लिए गांव के परिषदीय विद्यालयों को ही मतदान केंद्र बनाया है। इसमें जूनियर हाईस्कूल भदावल, जूनियर हाईस्कूल सींह और प्राथमिक पाठशाला डहरूआ में मतदान होगा।