फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गेहूं खरीद में फिरोजाबाद मंडल में अव्वल

गेहूं खरीद में फिरोजाबाद मंडल में अव्वल

Sat, 17 Jun 2017 12:05 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद में फिरोजाबाद मंडल में अव्वल
फिरोजाबाद। किसानों से गेहूं खरीद में फिरोजाबाद आगरा मंडल में प्रथम स्थान पर रहा। जिले में 8726 किसानों से 32 हजार 792.84 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। हालांकि शासन की ओर से दिए गए लक्ष्य के 52.89 प्रतिशत है। पर इस बार लक्ष्य गतवर्ष के सापेक्ष दोगुना से अधिक बढ़ा दिया गया था। खरीद केंद्रों पर रेट सही मिलने के कारण किसानों का रुख इस बार अधिक रहा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने किसानों का गेहूं खरीदने के लिए इस बार 1625 रुपया प्रति क्विंटल की दर तय की थी। किसानों को ढुलाई के लिए अलग से पैसा दिए जाने का प्रावधान भी रहा। जिले में 58 खरीद केंद्र स्थापित किए गए थे। खरीद केद्रों पर किसानों को सुविधा के साथ ही भुगतान में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने देने के आदेश से किसानों ने केंद्र की ओर रुख किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी नेहा शर्मा, एडीएम उदय सिंह के साथ एसडीएम ने खरीद केंद्रों का समय-समय पर निरीक्षण भी किया। प्रशासन की सक्रियता का परिणाम रहा कि शासन ने तो जहां पहले गेहूं खरीद का लक्ष्य 40 हजार एमटी किया था, लेकिन बाद में 62 हजार एमटी कर दिया गया था, जबकि जिले का गतवर्ष खरीद का लक्ष्य 28 हजार एमटी था। इसमें मात्र 7747.30 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार 32 हजार 792.821 मीट्रिक टन गेहूं खरीदकर नया रिकार्ड बनाया है। डिप्टी आरएमओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के 58 खरीद केंद्रों के माध्यम से गेहूं खरीदने के साथ उसे सुरक्षित गोदामों में रखवाया है। उन्होंने कहा कि किसानों का इस बार गेहूं की रेट सही मिलने के कारण अधिक रहा यही कारण है कि आगरा मंडल में गेहूं खरीद में हम अव्वल हैं।फरोजाबाद जिला गठन होने के ही बाद जब से गेहूं खरीद शुरू हुई तब से अभी तक इतनी खरीद नहीं हो सकी। जो खरीद इस वर्ष हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed