{"_id":"696808d02ff7394a64045eaa","slug":"40000-stray-dogs-are-to-be-sterilized40000-stray-dogs-are-to-be-sterilized-agra-news-c-25-1-agr1070-965558-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़कों पर घूम रहे 40 हजार कुत्तों की होनी है नसबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़कों पर घूम रहे 40 हजार कुत्तों की होनी है नसबंदी
विज्ञापन
डॉग शेल्टर होम मे कुत्तो को खाना डेटा कर्मचारी
आगरा। निराश्रित कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद आगरा नगर निगम ने शहर में 100 से ज्यादा जगहों पर उनके लिए फीडिंग पॉइंट तैयार किए हैं। बुधवार को उनके लिए बोर्ड बनवाकर भेजे गए हैं, जहां जगह चिह्नित होने पर उन्हें लगाया जाएगा।
शहर की सड़कों पर एक लाख से ज्यादा निराश्रित कुत्ते घूम रहे हैं। आगरा नगर निगम ने बीते तीन साल में 60 हजार कुत्तों की नसबंदी कर दी है। अब 40 हजार निराश्रित कुत्ते घूम रहे हैं। इनकी नसबंदी के लिए पूर्व में चार एबीसी सेंटर बनवाए गए थे, लेकिन अब केवल एक जोन यानी छत्ता में ही नाई की सराय में सेंटर संचालित है। यहां हर दिन 50 कुत्तों की नसबंदी हो पा रही है। तीन चिकित्सक नगर निगम ने इसके लिए लगाए हैं। इस साल 15 हजार कुत्तों की नसबंदी का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए 2.50 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।
नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि शहर में 37 करोड़ रुपये की लागत से डॉग शेल्टर होम बनवाने का प्रस्ताव है, जिसे लखनऊ भेजा गया है। इसके लिए बुंदू कटरा में जगह तय की गई है। निराश्रित कुत्तों के खाने-पीने और रहने के लिए निगम लगातार प्रयास कर रहा है।