फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   400 women will make awareness to save water

400 महिलाओं ने सीखा जल और कल का महत्व

Tue, 16 Feb 2021 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
400 women will make awareness to save water
मैनपुरी। जल है तो कल है। ये लाइन सुनी सबने है लेकिन कम ही लोग इसे अपने जीवन में आत्मसात कर रहे हैं। मंगलवार को दिहुली में स्वयं सहायता समूह की चार सौ महिलाओं ने जल है तो कल है का महत्व समझकर उसे बचाने का संकल्प लिया। अब वे अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया के निर्देशन में जल प्रहरी अभियान की शुरुआत की गई है। इसी के तहत मंगलवार को विकास खंड बरनाहल की न्याय पंचायत दिहुली में एक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इसमें न्याय पंचायत क्षेत्र में संचालित स्वयं सहायता समूह की चार सौ महिलाओं ने प्रतिभाग किया। उन्हें जल है तो कल है विषय पर प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

उन्हें बताया कि जल हमारे जीवन के लिए कितना उपयोगी है और पीने योग्य जल बहुत ही अल्प मात्रा में उपलब्ध है। इस जल को हम दूसरे कार्यों में बर्बाद कर रहे हैं। महिलाओं ने जल को बर्बाद न करने और लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण में सहायक अभियंता जल निगम सीबी त्यागी, डीएमएम प्रदीप कुमार, अनुज प्रताप सिंह, भानुप्रताप सिंह, धर्मेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है जल प्रहरी अभियान
बरनाहल में जल का स्तर सबसे कम है। इस कारण ये डार्क जोन में है। यहां जल संरक्षण के लिए मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने जल प्रहरी अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed