{"_id":"6ac4173561df24a8cc02f454","slug":"40-questions-will-be-asked-in-the-second-phase-of-the-census-data-will-be-recorded-digitally-agra-news-c-25-1-agr1067-1177039-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जनगणना के दूसरे चरण में पूछे जाएंगे 40 सवाल, डिजिटली दर्ज होंगे आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जनगणना के दूसरे चरण में पूछे जाएंगे 40 सवाल, डिजिटली दर्ज होंगे आंकड़े
विज्ञापन
आगरा। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान बताया गया कि जनगणना के दूसरे चरण में हर व्यक्ति से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसके सभी आंकड़े डिजिटल माध्यम से दर्ज किए जाएंगे। बैठक में जनगणना प्रक्रिया, प्रशिक्षण, कार्मिकों की तैनाती, गणना क्षेत्र निर्धारण, स्व-गणना और डिजिटल संकलन की समीक्षा की गई।
पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया गया कि द्वितीय चरण के तहत 16 से 30 नवंबर 2026 तक नागरिक स्व-गणना कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर आंकड़ें संकलित करेंगे, जबकि 5 से 9 जनवरी तक पुनरीक्षण होगा। जिला जनगणना अधिकारी संदीप कुमार वर्मा की अध्यक्षता में फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण दो चरणों जारी है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्व-गणना के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शिक्षण संस्थानों, एनजीओ, ग्राम प्रधानों और नगर निकायों के माध्यम से डेमो और अभियान चलाने को कहा गया। बैठक में सीडीओ प्रतिभा सिंह, एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान, अपर नगरायुक्त शिशिर कुमार व अन्य मौजूद रहे।
ये सवाल पूछे जाएंगे
दूसरे चरण में पूछे जाने वाले 40 प्रश्नों में नाम, लिंग, आयु, धर्म, जाति, साक्षरता, रोजगार, प्रवास, बैंक खाता, मोबाइल, पहचानपत्र और कोविड टीकाकरण की जानकारी शामिल होगी।