{"_id":"887f64d25f091e67f090fc2a112f03e4","slug":"40-petha-units-administration-studded-lock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 पेठा इकाइयों पर प्रशासन ने जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 पेठा इकाइयों पर प्रशासन ने जड़ा ताला
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Mar 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में कोयले से संचालित पेठा इकाइयों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक 40 पेठा इकाइयों को सील किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन शहर में संचालित पेठा इकाइयों को कालिंदी विहार में शिफ्ट कराना चाहता है। साथ ही कोयला भट्ठियों को बंद कराया जा रहा है। पिछले करीब 10 माह से अभियान चल रहा है। लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ व्यापारियों ने शपथ पत्र दिया कि वे कोयले का प्रयोग नहीं करेंगे, लिहाजा सील खोल दी जाए। प्रशासन ने सील खोल दी, लेकिन पुन: कोयले का प्रयोग करने पर शुक्रवार को सात इकाइयों को सील कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे एसीएम तृतीय अरुण कुमार, सीओ कोतवाली, नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव राठी, प्रदूषण विभाग की टीम के साथ अभियान चलाया गया। नूरी गेट से लेकर शीतला गली तक करीब 40 पेठा कारखानों को सील किया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। कुछ ने विरोध भी किया। तमाम लोगों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोयले की भट्ठी से संचालित कारखानों को नहीं चलने दिया जाएगा।