फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   4 people kidnapped from Delhi escaped from the clutches of kidnappers

अपहर्ताओं को दिया चकमा: दिल्ली से हुआ था चार लोगों का अपहरण, कासगंज में पेट्रोल पंप पर ऐसे हुए मुक्त

Tue, 24 Oct 2023 12:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 24 Oct 2023 12:17 PM IST
सार

अपहर्ता कासगंज में पेट्रोल पंप पर रुके थे। इस दौरान एक युवक कार से भाग निकला और शोर मचा दिया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। खुद को घिरते देख अपहर्ता मौके से भाग निकले। 
 

विज्ञापन
4 people kidnapped from Delhi escaped from the clutches of kidnappers
पेट्रोल पंप - फोटो : amar ujala

विस्तार

कासगंज के पटियाली गंजडुंडवारा रोड पर कार में अपहरण कर लाए चार लोग अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त हो गए। कार सवार अपहर्ता भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने मामले की सूचना दिल्ली पुलिस को दी है।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप पर गाड़ी रुकते ही कुलदीप निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा अलीपुर दिल्ली में मशरूम की फैक्टरी में मैनेजर के पद पर कार्य करता है। उसके साथ में ही माखन निवासी बदायूं, धनपाल निवासी बरेली एवं पप्पू निवासी अलीपुर दिल्ली भी काम करते हैं। कार सवार बदमाशों ने इनका अपहरण कर लिया। कुलदीप ने अपने मालिक को फोन करके बताया कि उनका अपहरण कर लिया गया है। 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। इस सूचना पर मालिक ने दिल्ली पुलिस को सूचना दे दी। कार के पटियाली में एक पेट्रोल पंप पर रुकते ही एक अपह़त छुटकर भागा और उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जिससे तीनों अन्य लोग भी मौका पाकर गाडी से नीचे आ गए। ईको कार सवार भाग जाने में सफल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस चारों को थाने ले आई। सीओ डीके पंत ने बताया कि दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। दिल्ली पुलिस के आने पर ही पूरे मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed