फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   4 named in case of attack with sharp weapon

Agra News: धारदार हथियार से हमला करने के मामले में 4 नामजद

Mon, 03 Jul 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 03 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
4 named in case of attack with sharp weapon
सहावर। क्षेत्र के गांव जमालपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशे दे रही है। जमालपुर गांव निवासी प्रेमपाल सिंह के घर में बीते में 25 जून की शाम गांव निवासी धर्मपाल, गोवर्धन, पन्नालाल एवं प्रेमपाल घुस आए। साथ ही उससे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जब प्रेमपाल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। प्रेमपाल बचाने आए उसके पुत्र देवेंद्र और पत्नी रामा पर भी आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया। घायलों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। लोगों को आता देख आरोपी तीनों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद प्रेमपाल सिंह ने चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिल दौहरे ने बताया कि संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed