फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   4 arrested in Bateshwar uproar, injured mother and son sent for treatment after 14 hours

बटेश्वर बवाल: जमीन विवाद में लाठी-डंडे चले, 17 घायल... पुलिस ने चार आरोपी किए गिरफ्तार

Sat, 08 Nov 2025 09:50 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 08 Nov 2025 09:50 AM IST
सार

बटेश्वर में हुए बवाल में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ये विवाद उस समय हुआ, जब राजस्व विभाग की टीम विवादित जमीन की जांच के लिए गई थी। 
 

विज्ञापन
4 arrested in Bateshwar uproar, injured mother and son sent for treatment after 14 hours
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बटेश्वर के सिकरवार डांडा में जमीनी विवाद में बृहस्पतिवार शाम भागीरथ और बदन सिंह पक्ष राजस्व टीम के सामने ही भिड़ गए थे। दोनों पक्षों में जम कर लाठी डंडे चले थे, घरों की छतों से पथराव किया गया था। इसमें 17 लोग घायल हुए थे। इस मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हुए बवाल में भागीरथ पक्ष के 9 लोग घायल हुए हैं। उसका बेटा प्रताप, ताले सिंह, फौरन सिंह, संजय एवं उनकी पत्नी रेखा, भूरे सिंह की पत्नी लालो देवी, भागीरथ की पत्नी मुन्नी देवी, दुर्गेश, नितिन, राहुल शामिल थे। वहीं बदन सिंह पक्ष के 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें बदन सिंह, शैतान सिंह की पत्नी मीरा देवी, बेटे मुकेश, सोनू, अभिषेक, विमलेश, गीतम सिंह का बेटा पंकज, रामनरेश की बेटी महक शामिल थे। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन


यहां से सभी को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। घायल मां मीरा, बेटा सोनू की रैफर स्लिप पुलिस ले गई। इससे उन्हें जिला अस्पताल नहीं भेजा जा सका। आरोप है कि काफी जद्दोजहद के 14 घंटे बाद रैफर स्लिप मिली, तब शुक्रवार को इलाज के लिए ले जाया जा सका। पुलिस ने आरोप को नकारा है। इस मामले में पुलिस ने शैतान सिंह, विकास, नीतेश, नृपति को गिरफ्तार किया था। प्रभारी निरीक्षक बाह सत्यदेव शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गये चारों लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed