फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   39 samples of food stuff fail

जांच में 39 खाद्य सामग्री के नमूने फेल

Sun, 21 May 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sun, 21 May 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
39 samples of food stuff fail
पान मसाला, मीठी सुपारी, सरसों का तेल, लॉलीपाप के नमूने सेहत के लिए असुरक्षित - फोटो : SELF
जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) द्वारा की गई छापेमारी में 63 खाद्य सामग्री के नमूने की रिपोर्ट मिली है। इसमें 39 नमूने फेल पाए गए। 21 अधोमानक, नौ में नियमों का उल्लंघन और चार अपमिश्रित पाए गए। डराने वाली रिपोर्ट पान मसाला, मीठी सुपारी, सरसों का तेल, लॉलीपाप, दूध की रही। इनके सैंपल सेहत के लिए असुरक्षित बताए गए हैं। सर्वाधिक दूध के नमूने फेल हुए हैं।
विज्ञापन


जिला अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि पान मसाला में गेंबियर, मीठी सुपारी में अत्यधिक सैक्रीन, दूध में महुआ का तेल, सरसों में पाम आयल ओर लॉलीपाप में हानिकारक रंग पाए गए हैं। इनकी बिक्री करने वाले संचालक के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चलेगा। सजा और आर्थिक दंड का प्रावधान है। एसएन मेडिकल कालेज के वरिष्ठ चिकित्सक डा. आशीष गौतम बताते हैं कि मिलावटी खाद्य सामग्री से लिवर की समस्या हो सकती है। हानिकारक रंगों से त्वचा रोग की संभावना अधिक रहती है।
विज्ञापन


दूध के आठ नमूने फेल
सर्वाधिक दूध के नमूने फेल हुए हैं। इनकी संख्या आठ है। इसके अलावा सोयाबीन रिफाइंड, अरहर की दाल, बूंदी के लड्डू, खोआ, मिश्रित दूध, नमकीन, आमचूर्ण पाउडर, खीरमोहन खाद्य सामग्री है। बेसन में मैदा-रंग, अरहर की दाल में रंग, खोआ में डालडा और बूंदी के लड्डू में मैदा की मिलावट पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैंपल में ये असुरक्षित  
करमचंद पान मसाला : राकेश निवासी एत्मादपुर और श्यामलाल भोजवानी निवासी पराग इंटरनेशनल ग्वालियर
लवली मीठी सुपारी : अरविंद निवासी बल्केश्वर और जतिन अग्रवाल निवासी भरतपुर हाउस
दूध में महुए का तेल : डरे लाल निवासी डौकी
अजय ब्रांड लॉलीपाप :  अजय कुमार निवासी पीपलमंडी
सरसों का तेल : मुकेश जैन निवासी शमसाबाद

63 नमूने की आई रिपोर्ट
39 नमूने फेल पाए गए
21 नमूने अधोमानक पाए गए
05 नमूने सेहत के लिए असुरक्षित
09 नमूने नियमाें का उल्लंघन
04 नमूने अपमिश्रित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed