फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   3869 answer sheets were evaluated on the first day

Agra News: पहले दिन 3869 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

Thu, 20 Mar 2025 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 20 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
3869 answer sheets were evaluated on the first day
कासगंज। जिले में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो गया है। पहले दिन दोनों केंद्रों पर 3869 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। मूल्यांकन के लिए लगभग नियुक्त किए गए शिक्षकों में से आधी संख्या में ही शिक्षक ड्यूटी पर पहुंचे।
विज्ञापन

बीएवी इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल की 77524 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आई हैं। इनमें से पहले दिन 1012 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र पर 511 शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए लगाया गया है। इसमें से 263 शिक्षक उपस्थित हुए। सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कालेज केंद्र पर इंटर की 102779 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आई हैं। इनमें से पहले दिन 2657 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र पर 430 शिक्षक मूल्यांकन में लगाए गए हैं। इनमें से 191 शिक्षक मूल्यांकन के लिए पहुंचे। मूल्यांकन से पहले उप प्रधान परीक्षकों ने आदर्श उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के बाद परीक्षकों को अवलोकन के लिए उपलब्ध कराया गया। इसके बाद मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed