फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   37 thousand farmers deprived of respect from government

Agra News: सरकार के सम्मान से वंचित हुए 37 हजार किसान

Fri, 28 Feb 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 28 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
37 thousand farmers deprived of respect from government
कासगंज। जिले में किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे किसानों को झटका लगा है। इस बार 37 हजार किसानों को सम्मान निधि से वंचित किया गया है। ऐसे में सम्मान निधि न आने पर किसान कृषि विभाग और प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर लगा रह हैं। उधर, विभागीय अपात्र होने की दशा में सम्मान निधि रुकने की बात कह रहे हैं। जिले में अब तक 2.37 लाख को किसान सम्मान निधि दी जाती थी। जिले के दो लाख किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की दो हजार रुपये की 19 वीं किस्त 24 फरवरी को हस्तांतरित हो गई, लेकिन 37 हजार किसान इससे वंचित रह गए। कृषि विभाग की मानें तो इनकी सम्मान निधि अपात्र होने या फिर किसानों के मृतक हो जाने की वजह से नहीं आयी है। 31 मार्च फार्मर रजिस्ट्री की अंतिम तिथि है। ऐसे में किसानों के कागज संशोधित नहीं हो पा रहे हैं। किसी के नाम की स्पेलिंग में अंतर है तो किसी का उपनाम ही गायब है। पात्र किसान फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर अपना पंजीकरण नहीं करा पा रहे हैं। इसके साथ ही ओटीपी आने की भी समस्या है। वे लगातार जनसेवा केंद्र, तहसील, कृषि विभाग एवं आधार कार्ड संशोधन केंद्र पर चक्कर लगा रहे हैं। ताकि उनके कागजात सही हो जाए और फार्मर रजिस्ट्री बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed