फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   37 candidates will contest from all three assembly seats of Kasganj

UP Election 2022: कासगंज की तीनों सीटों से 37 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, पटियाली में सबसे अधिक दावेदार

Sat, 05 Feb 2022 12:13 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Feb 2022 12:13 AM IST
सार

कासगंज विधानसभा सीट से कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन 11 प्रत्याशियों में 2 निर्दलीय हैं, जबकि 9 अन्य प्रत्याशी राजनीतिक दलों से हैं।

विज्ञापन
37 candidates will contest from all three assembly seats of Kasganj
यूपी चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से एक-एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लिया। अब कुल 37 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सर्वाधिक 14 प्रत्याशी पटियाली विधानसभा क्षेत्र में हैं। अमांपुर विधानसभा में 12, जबकि कासगंज सदर विधानसभा पर 11 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया गया। अब सभी प्रत्याशी अपने चुनाव चिह्नों के साथ प्रचार में ताकत झोंकेंगे।

विज्ञापन


कासगंज विधानसभा सीट से कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन 11 प्रत्याशियों में 2 निर्दलीय हैं, जबकि 9 अन्य प्रत्याशी राजनीतिक दलों से हैं। अमांपुर विधानसभा सीट से कुल 12 प्रत्याशियों में 5 निर्दलीय हैं जबकि 7 विभिन्न दलों से हैं। पटियाली विधानसभा सीट से 14 प्रत्याशियों में 4 निर्दलीय और 10 विभिन्न राजनैतिक दलों से लड़ रहे हैं।

विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशियों को मिले ये चुनाव चिह्न

निर्दलीय प्रत्याशियों को अलग-अलग चुनाव चिह्न दिए गए हैं। किसी को फूल गोभी, कैरम बोट तो किसी को मेज, सोफा, टायर, रूम कूलर, कैमरा, हेलीकॉप्टर, अलमारी, शतरंज बोर्ड, गन्ना किसान, बेबी वॉकर जैसे चुनाव चिह्न मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने लिए नाम वापस

कासगंज और पटियाली विधानसभा सीट से नीलम कश्यप और वाले मोहम्मद असलम ने नाम वापस लिए हैं। अमांपुर से निर्दलीय प्रत्याशी दरवेश कुमार ने अपना नामांकन वापस लिया है।

2017 के चुनाव में थे कुल 32 प्रत्याशी

वर्ष 2017 के चुनाव में जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 32 प्रत्याशी थे। जिसमें कासगंज विधानसभा से 10, अमांपुर से 10 व पटियाली से 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इस बार 5 प्रत्याशियों की संख्या बड़ी हुई है।

तीनों विधानसभा सीटों की तस्वीर

कासगंज विधानसभा 
भाजपा-    देवेंद्र सिंह
सपा-    मानपाल सिंह
बसपा-     मोहम्मद आरिफ
कांग्रेस-     कुलदीप पांडेय
आप-    मानपाल कश्यप
अन्य-     प्रभुदयाल, अवधेश, इंद्रपाल, रूर्बी, नरेंद,  प्रेम सिंह

पटियाली विधानसभा
भाजपा-    ममतेश शाक्य
सपा-    नादिरा सुल्तान
बसपा-     नीरज किशोर मिश्रा
कांग्रेस-    इमरान अली
आप-    युसुफ पठान
अन्य-     कल्लू सिंह,  गिरीश चंद्र, विवेक, मीरा रानी, कमलेश कुमार, ध्रुव मिश्रा, अभय प्रताप, अखिलेश, जितेंद्र कुमार

अमांपुर विधानसभा
भाजपा-    हरिओम वर्मा
सपा-    सत्यभान शाक्य
बसपा-     सुभाष शाक्य
कांग्रेस -    दिव्या शर्मा
आप-              मनोज राजपूत
अन्य-    आशीष कुमार, अर्जुन सिंह,  जितेंद्र, विनीत शाक्य, ऊषा, महेंद्र पाल सिंह, कपिल कुमार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed