फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   36 infected including CMO, judicial personnel found

सीएमओ, न्यायिक कर्मियों सहित 36 संक्रमित

Thu, 20 Jan 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
36 infected including CMO, judicial personnel found
कासगंज। जिला में कोरोना संक्रमण के मामलों में बृहस्पतिवार को इजाफा हो गया। सीएमओ, न्यायिक कर्मियों सहित 36 नए संक्रमित निकल आए। जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 308 पर पहुंच गया। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामलों में पिछले तीन दिन से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी, जिससे स्वास्थ्य विभाग ने कुछ राहत महसूस की, लेकिन बृहस्पतिवार को संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो गया। जिला में आने वाले संक्रमितों में अब तक की यह दूसरी बड़ी संख्या है। स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 24 लोग संक्रमित निकले। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अलावा 12 न्यायिक कर्मी, स्टेट बैंक न्यौली के दो कर्मी शामिल हैं। जबकि एंटीजन से कराई गई 1004 जांच में 10 लोग तथा टूनेट जांच में 2 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। ये संक्रमित शहर के आफीसर कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, धानमिल, सहावर गेट, पटियाली, सोरों के मोहल्ला कटरा, क्यामपुर बहेड़िया, फतेहपुर, अमांपुर आदि क्षेत्रों में सामने आए हैं। संक्रमितों में 2 बच्चे, 14 युवा, 15 व्यक्ति 40 साल से ऊपर के तथा 1 सीनियर सिटीजन शामिल हैं। संक्रमितों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गईं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया।
विज्ञापन

आज न्यायालय रहेगा बंद
कोरोना संकमण की चपेट में 12 न्यायिक कर्मियों के संक्रमित निकलने के बाद शुक्रवार को जनपद न्यायालय एहतियातन बंद रहेगा। इस दौरान न्यायालय परिसर का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में जो कोराना संक्रमित सामने आ रहे हैं उनको होम आइसोलेट कर दिया गया है। सभी संक्रमितों को होमआइसोलेट कर दवा की किट दी जा रही है।- डा. अनिल कुमार,सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed