{"_id":"5a5332114f1c1b4b198b5812","slug":"35-thousand-tourist-visited-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहलः आसानी से किया पर्यटकों ने दीदार, वीकेंड पर भी नहीं लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहलः आसानी से किया पर्यटकों ने दीदार, वीकेंड पर भी नहीं लगी भीड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 08 Jan 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताज पर वीकेंड पर काफी समय बाद पर्यटकों का सैलाब कम दिखाई पड़ा। प्रवेश के लिए लंबी कतारें भी नहीं लगीं। मुख्य गुंबद पर रेलिंग हटाने से पर्यटकों ने बगैर किसी धक्का मुक्की के आराम से ताज का दीदार किया। खूब फोटो खिंचवाए। भीड़ का दबाव कम रहने से सीआईएसएफ और एएसआई के कर्मचारी भी राहत में दिखाई दिए।
शनिवार को पुरातत्व विभाग ने मुख्य गुंबद में लगाई रेलिंग को हटा दिया, जबकि दीवारों को गंदे होने से बचाने को लगाई रेलिंग बरकरार रखी है। गुंबद के भीतर की रेलिंग को हटाने से पर्यटकों को एक-एक करके गुंबद में नहीं जाना पड़ा।
पर्यटकों ने गुंबद के भीतर आराम से ताज का दीदार किया और जमकर फोटोग्राफी भी की। रविवार को 21198 टिकटों की बिक्री की गई। आनलाइन बुकिंग समेत कुल 35 हजार पर्यटक ही ताज पहुंचे।

कब्रों के चारों ओर लगी रेलिंग नहीं हटेगी
पुरातत्व विभाग अब मुख्य गुंबद में स्थित कब्रों के चारों ओर लगाई रेलिंग को नहीं हटवाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बीच में लगाई रेलिंग को ही हटाया गया है। अब किसी तरह के बदलाव की गुंजाइश नहीं है। इस रेलिंग से किसी तरह की समस्या नहीं है।
ताज में लकड़ी के बनाए गए रैंप में दीमक के कारण हटाने का फैसला हुआ था। अब इनके स्थान पर रेड स्टोन के रैंप लगाए जा रहे हैं। निकास द्वार समेत कई स्थानों पर रविवार को रेड स्टोन के रैंप तैयार कर दिए गए।
ताज की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 55 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एएसआई के अधिकारियों की मानें तो पिछले साल इसका प्रस्ताव दिया गया था। अब प्रस्ताव पर मुहर लग गई है।