फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   32 players from Agra selected for the divisional athletics team.

Agra News: मंडलीय एथलेटिक्स टीम में आगरा के 32 खिलाड़ियों का चयन

Sun, 27 Sep 2026 03:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
32 players from Agra selected for the divisional athletics team.
एथलेटिक्स प्रतियोगिता
आगरा। बरेली में 29 और 30 सितंबर को होने वाली प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए आगरा मंडल की टीम का चयन शनिवार को हो गया। एथलेटिक्स प्रशिक्षक कल्पना चौधरी ने बताया कि एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 25 सितंबर को जिला स्तरीय और 26 सितंबर को मंडलीय चयन-ट्रायल हुए। मंडलीय ट्रायल के बाद 16 महिला और 16 पुरुष, कुल 32 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

महिला वर्ग में चयनित खिलाड़ियों में कविता (आगरा)-100 मीटर, गुंजन (मथुरा)-100 मीटर, पूर्वा (आगरा)-200 मीटर, कुमकुम (आगरा)-400 मीटर, खुशी (फिरोजाबाद)-400 मीटर, साक्षी (आगरा)-800 मीटर व 400 मीटर बाधा दौड़, मुस्कान (फिरोजाबाद)-800 मीटर, तान्या गुप्ता (आगरा)-1500 मीटर, इशिता (फिरोजाबाद)-1600 मीटर, श्रीजी (आगरा)-1600 मीटर व लंबी कूद, श्रुति (फिरोजाबाद)-400 मीटर बाधा दौड़ व लंबी कूद, रेखा (आगरा)-लंबी कूद, वाणी (आगरा)-गोला फेंक, अनामिका (आगरा)-गोला फेंक, माही (फिरोजाबाद)-चक्का फेंक और रिंकी (आगरा)-भाला फेंक है।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में देवांश (फिरोजाबाद)-100 मीटर, अंशु कुमार (आगरा)-200 मीटर, ललित कुंतल (मथुरा)-200 मीटर, शुभम (आगरा)-400 मीटर, सुभाष (आगरा)-400 मीटर व 800 मीटर, अरुण (मथुरा)-800 मीटर, अनंत (मथुरा)-1500 मीटर, प्रिंस शर्मा (आगरा)-1500 मीटर, मान सिंह (आगरा)-लंबी कूद, रजत कुमार (मथुरा)-ऊंची कूद, कार्तिक (आगरा)-गोला फेंक व चक्का फेंक, सौरभ सिंह (मथुरा)-भाला फेंक, अभय (आगरा)-400 मीटर बाधा दौड़, संजय (आगरा)-400 मीटर बाधा दौड़, बंटी (मथुरा)-चार गुणा 400 मीटर रिले और हितेश (आगरा)-चार गुणा 400 मीटर रिले में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed