फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   32 new tube wells will be installed, approval has been given to install five in this financial year

जनपद में लगेंगे 32 नए नलकूप, वित्तीय वर्षबार होगा आवंटन

Thu, 15 Sep 2022 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 10:33 PM IST
सार

जनपद में किसानों को सिंचाई की समस्या न रहे, इसके लिए 32 राजकीय नलकूपों का आवंटन किया गया है।नलकूपों का वित्तीय वर्ष वार आवंटन हुआ है।

विज्ञापन
32 new tube wells will be installed, approval has been given to install five in this financial year

विस्तार

कासगंज। जनपद में किसानों को सिंचाई की समस्या न रहे, इसके लिए 32 राजकीय नलकूपों का आवंटन किया गया है। नलकूपों का वित्तीय वर्ष वार आवंटन हुआ है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 5 राजकीय नलकूप लगाए जाने की मंजूरी मिली है। जहां रजबहा व नहरें नहीं होगी, वहां सरकारी नलकूप सिंचाई का सस्ता साधन बनेंगे।
विज्ञापन

जनपद में बोरिंग फेल होने, गंदा और खारा पानी आने सहित अन्य कारणों से 32 नलकूप पूरी तरह खराब हो चुके हैं। उनकी अब मरम्मत भी नहीं कराई जा सकती। अमांपुर विकास खंड के ग्राम नादरमई एवं गंजडुंडवारा के म्यूनी में एक दशक से अधिक समय से नलकूप फेल हैं। दूसरा नलकूप नहीं मिला। इसी तरह अन्य ग्रामों में भी नलकूप फेल हो चुके हैं। नलकूप न होने से किसानों को डीजल पंप सेंटों से सिंचाई करनी होती है, जो महंगी पड़ती है। फेल हुए नलकूपों का डाटा विभाग द्वारा शासन को भेजा गया। प्रदेश में शुरू की गई 2100 राजकीय नलकूप योजना में जनपद के लिए 32 नए राजकीय नलकूप आवंटित कर दिए गए हैं। इसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 में पांच, वर्ष 2023-24 में 12 और 2024-25 में 15 राजकीय नलकूप लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed