{"_id":"5c547dfcbdec22739e2a4d5d","slug":"31549041148-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.89 लाख किसानों को मिलेगा सम्मान निधि का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.89 लाख किसानों को मिलेगा सम्मान निधि का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मोदी सरकार का अंतिम बजट किसानों के चेहरे पर खुशियां बिखरे गया। जिले में जिन किसानों की संख्या बड़ी तादात में हैं, वह बजट देखकर फूले नहीं समां रहे। दो हेक्टेयर से कम जमीन वाले किसानों को छह हजार रुपये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में देने की घोषणा बजट का अहम हिस्सा रहा। इससे जिले के करीब 1.89 लाख किसान लाभान्वित होंगे। डेढ़ गुना लागत का लाभ, और पशुपालन और मछली पालन पर दो फीसदी ब्याज सब्सिडी जैसी घोषणाओं ने किसानों को खासी राहत प्रदान करेंगी।
केंद्रीय वित्तमंत्री ने अंतरिम बजट में किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना लाभ देने की बात कही। वहीं किसानों के लिए शुरू की जा रही पीएम किसान योजना के तहत दो हेक्टेयर तक की जोत वाले किसानों को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष दिए जाने की घोषणा ने खासी राहत दी। इसके साथ ही किसानों को सस्ते ऋण देने के लिए ब्याज सब्सिडी को दोगुना किया गया। वहीं पशुपालन और मछली पालन के लिए दो फीसद ब्याज सब्सिडी देने की घोषणा की। आपदा के दौरान फसल प्रभावित होने पर किसान को दो फीसद ब्याज की सब्सिडी और पुन: ऋण निर्धारण के लिए तीन फीसद ब्याज सब्सिडी मिलेगी। इसे लेकर किसानों के चेहरे तो खिले नजर आए। जबकि किसान नेताओं ने योजना को लेकर असंतोष व्यक्त किया।
कामधेनु आयोग करेगा गोवंश की देखभाल
गायों के उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने कामधेनु आयोग की स्थापना करने की घोषणा की है। साथ ही गायों के लिए कानूनों को लागू करने की मंशा पर भी लोगों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
कहते हैं किसान
बजट में सरकार ने किसानों को लागत मूल्य का अधिक देने का वादा किया। इससे जिले के किसानों को राहत मिलेगी। - सूरतराम सिंह, मिरहची
किसानों के लिए पीएम किसान योजना से काफी राहत मिलेगी। दो हेक्टेयर जोत वाले किसानों को खासा फायदा मिलेगा। - जितेंद्र सिंह, जिन्हैरा
किसानों को सम्मान के लिए छह हजार रुपये सालाना देने के लिए कहा गया है। यह काफी कम है। किसानों को छला गया है। - अखिल संघर्षी, किसान नेता
किसानों को 10 हजार रुपये पेंशन दिए जाने की हमने मांग की थी। सांसद, विधायक पेंशन के हकदार हैं, किसान क्यों नहीं। - भानु प्रताप सिंह चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाकियू भानु
कहते हैं आंकड़े
149439 कुल सीमांत कृषक
39907 लघु कृषक
18002 बड़े कृषक