फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सख्ती देख अराजक तत्व हुए भूमिगत

सख्ती देख अराजक तत्व हुए भूमिगत

Tue, 22 Jan 2019 10:46 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
सख्ती देख अराजक तत्व हुए भूमिगत
सख्ती देख अराजक तत्व हुए भूमिगत - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। गणतंत्र दिवस पर गत वर्ष तिरंगा यात्रा को लेकर हुए बवाल और भड़की हिंसा के मद्देनजर इस बार पुलिस प्रशासन एक एक कदम फूंक फूंककर रख रहा है। पुलिस की तैयारी और सख्त रुख को देखते हुए अराजकतत्व भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन

वहीं पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों को लेकर दिनभर रिहर्सल भी चल रहा है। राजधानी लखनऊ से भी जिले पर नजर रखी जा रही है। इंटेलिजेंस मुख्यालय लखनऊ और दिल्ली से अधिकारियों ने स्थानीय खुफिया अफसरों से अब तक की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

विगत वर्ष गणतंत्र दिवस पर हिंसा के बाद पुलिस ने गणतंत्र दिवस को चुनौतीपूर्ण माना है। पुलिस और प्रशासन ने नगर ही नहीं अपितु कस्बाई इलाकों में भी तिरंगा यात्रा पर रोक लगा दी है, लेकिन तिरंगा यात्रा की चर्चाओं का दौर गली-गली जारी है। पुलिस मुख्यालय के अलावा सचिवालय जिले के अधिकारियों से ताजा जानकारी ले रहे हैं। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में पुलिस विभाग द्वारा हर साल कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस साल पुलिस को कार्यक्रम भी आयोजित करने हैं और गणतंत्र दिवस पर शहर की फिजां भी बचाने की चुनौती है। पुलिस चुनौती से निपटने के लिए दोहरी तैयारियों में जुटी हैं। पुलिस दिन में पुलिस लाइन में होने वाले कार्यक्रमों का रिहर्सल कर रही है और शाम होते ही शहर की गलियों में गश्त करने में जुट रही है। शहर से लेकर कस्बाई इलाकों तक पुलिस पूरी मुस्तैदी बनाए हुए है। खुफिया विभाग एवं इंटेलिजेंस विंग की मानें तो तमाम अराजक तत्व शहर छोड़ चुके हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर यात्रा की चर्चा थम गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव-गांव पहुंच रही टोली
कासगंज। पुलिस की सतर्कता सिर्फ शहर में ही नहीं अपितु ग्रामीण क्षेत्रों में भी है। कहीं ग्रामीण क्षेत्र से अराजक तत्व माहौल न बिगाड़े इसलिए पुलिस ग्रामीणों को भी कार्रवाई का डर दिखा रही है। इसके लिए संबंधित हलका इंचार्ज और आरक्षियों की टोलियां बना दी गईं हैं। यह टोलियां गांव गांव पहुंच ग्रामीणों को आगाह कर रहीं हैं।
आरएएफ ने खींचा खाका
कासगंज। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर आरएएफ भी सक्रिय है। विगत महीनों शहर की भौगोलिक स्थिति जानने आई आरएएफ की टीम सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों का नक्शा तैयार कर ले गई है। एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि आरएएफ के पास पूरा नक्शा है। पुलिस और आरएएफ के अधिकारी एक दूसरे से संपर्क बनाए हैं।


- गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए रिहर्सल चल रहा है। इसके अलावा गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर भी मजबूत योजना तैयार की गई है।
अशोक कुमार शुक्ल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed