फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   फैसले की पंचायत में चली गोलियां हुआ पथराव, मची भगदड़

फैसले की पंचायत में चली गोलियां हुआ पथराव, मची भगदड़

Mon, 07 Jan 2019 10:50 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
फैसले की पंचायत में चली गोलियां हुआ पथराव, मची भगदड़
फैसले की पंचायत में चली गोलियां हुआ पथराव, मची भगदड़ - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव कुमरऊआ में सोमवार को पांच जनवरी को हुए झगड़े की पंचायत चल रही थी। इसमें फैसला होना था। पंचायत में अपनी अपनी बात सही बताने को लेकर पूर्व व मौजूदा प्रधान के समर्थक भिड़ गए। देखते ही देखते जुबानी जंग फायरिंग में तब्दील हो गई। इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ। सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस के सामने भी पथराव और फायरिंग की जाती रही। मामला बढ़ने की जानकारी सीओ सिटी अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अराजकतत्वों को खदेड़ा। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन


बीती 5 जनवरी को गांव कुमरऊआ निवासी पप्पू पंडा एवं रामेश्वर के बीच झगड़ा हो गया था। दोनों के बीच आपसी सहमति पर सुलहनामा कराने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में मौजूदा प्रधान का भतीजा आरेंद्र एवं पूर्व प्रधान नत्थू सिंह का बेटा अजय पाल भी आए। दोनों ही अलग अलग पक्ष से थे। पंचायत में दोनों पक्षों ने अपनी अपनी बात रखी। पूर्व प्रधान और मौजूदा प्रधान के पक्ष अपनी बात को मजबूत बताते हुए पंचायत में वर्चस्व दांव पर लगा बैठे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद हो गया और दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग के साथ साथ पथराव भी हुआ। महिलाओं ने छतों से पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। सूचना पर यूपी-100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन अराजक तत्वों के हौसले इतने बुलंद थे कि वह खाकी के सामने भी फायरिंग करते रहे। इसके बाद सोरों के अलावा अन्य थानों का पुलिसबल पहुंचा। इसके बाद अराजक तत्व मैदान छोड़कर भागे। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई। घटना में किसी के चोटें नहीं आई हैं, लेकिन गांव में भगदड़ मच गई। एसपी अशोक कुमार के निर्देश पर सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन

छावनी में तब्दील हो गया कुमरऊआ
कासगंज। कुमरऊआ में फायरिंग की सूचना जब पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल को मिली तो एसपी ने तत्काल अलर्ट जारी किया। थाना सोरों के अलावा कासगंज, ढोलना, पीआरबी मोबाइल, क्यूआरटी सहित बड़ी संख्या में पुलिसबल मौके पर भेजा। उसके बाद गांव में पुलिस फोर्स भी तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलियों में छा गया सन्नाटा
कासगंज। फायरिंग के बाद गांव में दहशत थी और गलियों में सन्नाटा छाया हुआ था। कई थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंचा तो अराजक तत्व छतों से कूदकर भाग गए। पुलिस के पहुंचने पर कुछ लोग तो घरों से बाहर निकले, लेकिन गलियां सूनी दिखाई दे रहीं थीं।
आक्रोशित थी महिलाएं
कासगंज। दोनों पक्षों की महिलाओं में आक्रोश था। पुलिस के समक्ष महिलाएं एक दूसरे पक्ष पर दबंगई और फायरिंग का आरोप लगा रहीं थीं। सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।

वर्जन-
- कुमरऊआ में घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बल मौके पर भेजा गया। दोनों पक्षों की ओर से अराजक तत्व गिरफ्तार किए हैं। दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होेगी। किसी पक्ष से कोई तहरीर नही मिली है।- अशोक कुमार शुक्ल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed