{"_id":"5c096966bdec2241885d5297","slug":"31544120678-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूबेला टीका से नहीं हुई बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूबेला टीका से नहीं हुई बालिका की मौत
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बुधवार शाम रूबेला टीका लगने के बाद हुई बालिका की मौत के मामले में गुरुवार को सीएमओ ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि बालिका की मौत एमआर टीकाकरण के चलते नहीं हुई। एनीमिया विद सैप्टीसीमिया के कारण हुई है।
सीएमओ डॉ एस के दीक्षित ने बताया कि अंजली (5) निवासी सत्यनगर टापा बोधाश्रम रोड का एमआर टीकाकरण 27 नवंबर को सुबह दस बजे लक्ष्मी मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में किया गया। बालिका के पिता महेंद्र सिंह ने बताया गया कि 28 नवंबर की शाम को बच्ची की हालत बिगड़ गई।
पिता ने बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाया। उन्होंने कहा कि जांच में बालिका को एनीमिया विद सैप्टीसीमिया नामक बीमारी की पुष्टि हुई। बाद में बालिका को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि एमआर टीकाकरण से बच्ची मृत्यु का कोई संबंध नहीं है।