{"_id":"5c06b32ebdec2241b62882bd","slug":"31543942958-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बरामदे में लेटे युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बरामदे में लेटे युवक की गोली मारकर हत्या
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर में सोमवार की रात घर के बरामदे में लेटे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण घर के बाहर आ गए, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर निवासी किशनपाल उर्फ लल्लन के चार भाई मानसिक रूप से दिव्यांग हैं। वह गांव में ही दोनों पैरों से दिव्यांग चचेरे भाई धर्मेंद्र के पास करीब 10 वर्ष से रह रहा था। चचेरा भाई गांव के बाहर सड़क पर ठेल लगाता है और किशन भी उसके साथ ही काम करता था। सोमवार की शाम किशन पाल घर के बरामदे में चारपाई पर लेट गया। पास ही उसका छोटा भाई राधेश्याम सो रहा था। रात करीब नौ बजे अज्ञात हमलावर वहां आए और किशन के माथे पर गोली मारने के बाद भाग निकले।
अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास मौके की ओर दौड़ पड़े। चारपाई पर देखा तो किशनपाल का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस के साथ ही आसपास के थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वहीं मृतक का भी किसी से कोई विवाद नहीं था। हत्या किसने और क्यों कि इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। चचेरे भाई धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोबाइल से सुन रहा था गाने
परिजनों के अनुसार किशनपाल की जिस समय गोली मारकर हत्या की गई, उस समय वह मोबाइल में ईयर फोन लगाकर गाने सुन रहा था। शायद इसी वजह से किसी के पास आने की आहट उसे सुनाई नहीं दी। वहीं चर्चा ये भी है कि पास ही सो रहे छोटे भाई ने गोली चलने की आवाज सबसे नजदीक से सुनी, तो क्या वह जागा नहीं होगा या उसने गोली मारने वाले को देखा और पहचाना नहीं होगा। पुलिस को परिवार के किसी भी व्यक्ति की ओर से घटना को लेकर कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं दी गई। पुलिस का मानना है कि हत्या की वजह घरेलू विवाद भी हो सकता है।
-----
13 दिसंबर को जानी थी बारात
परिजनों ने बताया कि युवक की शादी भोगांव थाना क्षेत्र के गांव उमरीहार से तय हो गई थी। 13 दिसंबर को बारात जानी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थीं।
परिजनों की ओर से पुलिस को कोई अहम जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हत्या करने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी