{"_id":"5be46e39bdec2269ae773c4f","slug":"31541697081-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर कई घर चढ़े पटाखों की भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर कई घर चढ़े पटाखों की भेंट
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
दिवाली पर कई घर चढ़े पटाखों की भेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतिशबाजी से 12 गांवों में लगी आग
कासगंज/ पटियाली। दिवाली के मौके पर चलाई गई आतिशबाजी से 12 गांव में आग की घटनाएं हुई। इन गांवों में बड़ी संख्या में चार घरों व 24 से अधिक बुर्जी बिटौरे जलकर राख हो गए।
ग्राम जियाउद्दीनपुर में पटाखे की चिंगारी से लेखराज, छेदल, मोहकम, भगवान, लखपत, मौजीलाल, विजयपाल, पीतम सिंह, उदयवीर की बुर्जी बिटौरे आग से जल गए। ग्राम नगला उल्फत में रमेश चंद्र, वेदराम के बुर्जी विटौरे जल गए। नदरई में दो स्थानों पर लगी आग से रोहताश, राजू, सुरेश के बुर्जी बिटौरे जल गए। ग्राम डुकरिया नगला में किशोरी लाल, राम किशोर के बुर्जी बिटौरे जल गए। ग्राम प्र्रहलादपुर, सागरपुर, मामौ में भी आग लगने से बुर्जी विटौरे जलकर राख हो गए।
पटियाली क्षेत्र में ग्राम बढ़ोला में तेजवीर के घर पर राकेट आकर गिरा जिससे घर में आग लग गई। आग लगने पर लोगों ने चीख पुकार मचा दी। आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। आग से फ्रिज, टीवी, कूलर, कपड़े, विस्तर आदि सामान जल गया।। ग्राम सनौड़ी में सत्यपाल सिंह के घर के छप्पर पर पटाखे की चिंगारी गिरने से आग लग गई जिससे घर में रखा अनाज कपड़ा, अन्य सामान आदि जलकर राख हो गए। ग्राम नगला बरी में राममौतार, सुदामा, आनंद की झोपड़ियां जलकर राख हो गई घरों में रखा सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। ग्राम सुनहरा में रघुवीर की मढैया जलकर राख हो गई। ग्राम जगोई में राम सेवक, प्रकाश व रामलाल की बुर्जी विटोरे जलकर राख हो गए। जबक ग्राम शहवाजपुर में कूढ़े के ढेर में आग लग गई। सूचना पर पहुंची कासगंज व पटियाली क्षेत्र की दमकल गाड़ियों ने आग को बुझाया।
विज्ञापन
आतिशबाजी चलाने से हाथ की उंगलियां कट गई
सहावर। ग्राम कछेला में पटाखा चलानेसे चिल्लर (18) पुत्र गज्जू आतिशबाजी चला रहा था। उसनें हाथ में पकड़ कर बम चलाने की कोशिश की। बम हाथ में ही फट गया। जिससे उसके हाथ की अंगुलियां कंट गई। उसकी चीख सुनकर परिजन उसके पास दौड़कर पहुंचे। उसका हाथ कटा देखकर उनके होश उड़ गए। वे तुरंत अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया।
फोटो सहित
पटाखे चलाते समय पांच लोग झुलसे,भर्ती
एटा। दिवाली पर पटाखे चलाते समय पांच लोग झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं संदिग्ध हालात में महिला और उसका एक साल का बच्चा आग की चपेट में आकर झुलस गया। महिला को चिकित्सकों ने गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया।
दिवाली पर पटाखे चलाते समय शिबू पुत्र कैलाश निवासी नगला खिल्ली निधौलीकलां, रामेश्वर पुत्र पर्वत सिंह निवासी नगला हमीर सकीट, सतेंद्र पुत्र रक्षपाल राघव निवासी शृंगार नगर, मोनू पुत्र सुघड़सिंह और विकास पुत्र अनिल निवासी नौगजा थाना जैथरा झुलस गए। घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं थाना मिरहची क्षेत्र के गांव फतेहपुर माफी निवासी धनवंती पत्नी सतेंद्र और उसका एक साल का बेटा सुबोध संदिग्ध हालात में बुधवार दोपहर आग की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया।
ट्रक में लगी आग, सारा सामान हुआ राख
जैथरा। थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुरा में सड़क किनारे खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया लेकिन इससे पहले ही ट्रक में रखा सामान राख हो गया।
प्रह्लादपुरा निवासी अभय पाल सिंह ट्रक चलता है। दिवाली से पहले पांच नवंबर को वह गाजियाबाद के एनसीआर ट्रांसपोर्ट से उड़ीसा के लिए परचून, खिलौना, कपड़ा आदि सामान लेकर चला था। पांच नवंबर की रात करीब 12 बजे दिवाली घर पर मनाने के चलते ट्रक वह अपने गांव लेकर पहुंचा। बुधवार रात अचानक ट्रक से लपटें उठने गली। पुलिस को ट्रक में लगने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल से आग पर काबू पाया लेकिन इससे पहले ही सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं कासगंज रोड स्थित कसेटी निवासी माहराज सिंह के पशु चारा में भी आग लग गई। दोनों जगह आग लगने की वजह पटाखे माने जा रहे हैं।
शॉर्ट सर्किट से मंडी समिति कार्यालय में लगी आग
जैथरा। कस्बा की उप मंडी समिति कार्यालय में बुधवार रात आठ बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे मंडी समिति का रिकॉर्ड व अन्य सामान जल कर राख हो गया। मंडी समिति में तैनात गार्डों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग की सूचना पर पहुंचे मंडी समिति के कर्मचारी रामौतार सिंह ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
वहीं दूसरी ओर कस्बा में एटा रोड स्थित थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी विपिन पुत्र राजवीर की हार्डवेअर की दुकान है। विपिन अपनी दुकान को बुधवार शाम बंद कर गांव चला गया। रात में ग्यारह बजे दुकान में आग लग गई। लोगों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।
घर के बाहर खड़ी कार आग लगने से जली
पटियाली। ग्राम ककराला निवासी संजय पालीवाल पुत्र राम दत्त पालीवाल मंगलवार देर शाम अपनी कार से कासगंज से गांव पहुंचे। उन्होंने कार को खड़ा कर दिया। देर रात अज्ञात कारण से कार में आग में लग गई। मोहल्ले के लोगाें ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।