फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हिम्मतपुर में हिम्मत हार गई स्वच्छता

हिम्मतपुर में हिम्मत हार गई स्वच्छता

Tue, 09 Oct 2018 12:06 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
हिम्मतपुर में हिम्मत हार गई  स्वच्छता
मैनपुरी। ये बदहाल व्यवस्था की स्याह हकीकत है। एक ओर जहां पूरे देश में स्वच्छता अभियान का डंका पीटा जा रहा है, वहीं किशनी के गांव हिम्मतपुर में स्वच्छता मिशन भी हिम्मत हार गया है। हाल ये है कि शौचालय अधूरे पड़े हैं और लोग खुले में शौच जाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत फरैंजी के गांव हिम्मतपुर की आबादी लगभग 1500 है। यहां रहने वाले परिवारों के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय आवंटित किए गए थे। इनमें से 15 शौचालय अभी तक पूरे नहीं हो सके। हाल ये है कि किसी शौचालय में दरवाजा नहीं है, तो किसी का टैंक नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन


शौचालय निर्माण में मानकों की अनदेखी के चलते अधिकांश शौचालयों की छत टपकती हैं। ग्रामीण इन शौचालयों का उपयोग सामान रखने के लिए कर रहे हैं। वहीं ब्लॉक कर्मचारियों ने शौचालय की कोठरी का फोटो खींचकर उसे वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया है। इसमें शौचालय निर्माण को पूरा दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed