फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बंदी भागने पर तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

बंदी भागने पर तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

Wed, 12 Sep 2018 10:45 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
बंदी भागने पर तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
यूपी पुलिस
एटा। बुलंदशहर से पेशी के बाद लौट रहे दो शातिर बदमाश पुलिस हिरासत से भाग गए। इस मामले में साथ में मौजूद तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही पुलिस कर्मियों को दोषी मानते हुए फर्रुखाबाद पुलिस अधिकारियापें ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। दूसरे दिन तक हिरासत से फरार हुए शातिर आरोपियों का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

बुलंदशहर थाना पहासू के भूपनगर नई बस्ती निवासी रुपेंद्र उर्फ पैना पुत्र मंगल सिंह और अजय चौहान पुत्र शेर सिंह निवासी रिसालू थाना छतारी बुलंदशहर पिछले दिनों से फर्रुखाबाद की जिला कारागार में निरुद्ध है जिन्हें मंगलवार को जेल से एचसी कृष्ण कुमार, सीपी सुधीर कुमार एवं राजीव कुमार, चालक कुंवर लाल पाल के साथ बुलंदशहर कोर्ट में पेशी को लेकर गए थे। जहां से दोनों शातिरों को पुलिस सरकारी वाहन से लौटाकर फर्रुखाबाद लेकर जा रही थी। उसी समय अलीगंज क्षेत्र के ससोता के पास से दोनों शातिर हथकड़ी में लगी रस्सी को काटकर चलती गाड़ी से फरार हो गए थे। इसकी रिपोर्ट एचसी कृष्ण कुमार ने थाना अलीगंज में दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस जांच करते हुए पहले तो फरार हुए शातिरों की तलाश की। बाद में मामले की जांच के दौरान साथ में मौजूद तीनों पुलिस कर्मियों को पुलिस ने दोषी पाया। थाना अलीगंज प्रभारी रामसिया मोर्य ने बताया कि दोषी पाए गए तीन पुलिस कर्मियों को चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों को जमानत दे दी गई है। उधर, फर्रुखाबाद के एएसपी त्रिभुवन सिंह का कहना है कि तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

15 और 13 मामले है दर्ज
एटा। पुलिस हिरासत से फरार हुए रुपेंद्र और अजय चौहान काफी शातिर किस्म के अपराधी है। फर्रुखाबाद जेल अधीक्षक विजय विक्रम ने बताया कि रुपेंद्र के खिलाफ 15 और अजय के खिलाफ 13 मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि ये सब मामले लूट, चोरी, छिनौती, जानलेवा हमला जैसे है। बता दे कि पेशी पर बुलंदशहर में आरोपी जानलेवा हमले के आरोप में कोर्ट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

म्यूजिक में मस्त थे पुलिसकर्मी
एटा। शातिर अपराधियों को पेशी से लौटा कर लाने वाले पुलिसकर्मी काफी मस्त मौज कर रहे थे। बताया गया कि जिस गाड़ी में पुलिसकर्मी आरोपियों को लेकर जा रहे थे। उस वाहन में जोर-जोर से म्यूजिक बज रहा था। उसी समय फरार हुए आरोपियों ने मौका पाकर रस्सी काटकर फरार हो गए।

रात भर खेत में तलाश करती रही पुलिस
एटा। पुलिस हिरासत में बंदियों के भाग जाने की सूचना मिलते ही जिले भर की पुलिस और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। गाड़ी से कूद कर भागे शातिरों को पकड़ने के लिए अलीगंज सर्किल की पुलिस फोर्स रात भर खेतों में खड़ी फसल में उनकी तलाश करती रही है। हालांकि पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी है। सीओ अलीगंज अजय भदौरिया ने बताया कि फरार हुए बंदियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed