{"_id":"5b7eb9bd42c792465533633a","slug":"31535031741-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-बिछवां। कस्बा स्थित एक निजी चिकित्सालय में प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि दोनों की मौत चिकित्सक लापरवाही के कारण हुई है। उनका कहना था कि गर्भवती को जिला अस्पताल से रेफर किया गया था। थाना क्षेत्र निवासी गर्भवती अंजू जाटव को बुधवार की रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। वहां भी उसे भर्ती नहीं किया गया तो परिजन वापस कस्बा स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचे। वहां महिला का प्रसव हुआ, लेकिन बच्चे की मौत हो गई।
महिला की भी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर शहर आए। तब तक अंजू दम तोड़ चुकी थी। रात को ही परिजन शव को लेकर गांव आ गए। गुुरुवार की सुबह निजी चिकित्सालय के सामने हंगामा करने लगे। परिजन चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। कुछ देर बाद लोगों के समझाने पर परिजन वहां से चले गए। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।